Big Success in Naxal Operation : ब्रेकिंग…नक्सली विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता…! 2 शीर्ष सहित 7 नक्सली ढेर…स्कूल रसोइया भी निकला माओवादी

Spread the love

बीजापुर, 22 जून। Big Success in Naxal Operation : बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में जून 2025 के पहले पखवाड़े के दौरान सुरक्षाबलों को माओवादी विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता मिली है।

मुठभेड़ों के बाद कुल सात माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और राज्य समिति सदस्य भास्कर राव शामिल हैं। इन दोनों शीर्ष नेताओं की मौत को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

नक्सली निकला रसोइया

बरामद शवों में एक की पहचान महेश कोडियम के रूप में हुई है, जो इरपागुट्टा गांव (थाना फरसगढ़) का निवासी था। चौंकाने वाली बात यह है कि महेश एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में रसोई सहायक के रूप में कार्यरत था और मार्च 2025 तक उसे नियमित वेतन भी दिया गया था। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि वह माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य था और उसकी भूमिका नेशनल पार्क डिवीजन में रही।

पुलिस कर रही जांच

अब जांच का फोकस इस बात पर है कि कैसे एक सरकारी कर्मचारी प्रतिबंधित संगठन (Big Success in Naxal Operation) से जुड़ गया, और किन परिस्थितियों में वह शीर्ष माओवादी नेताओं के संपर्क में आया। पुलिस ने इस मामले की गहराई से, निष्पक्ष और पेशेवर जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जो भी माओवादी संगठन से किसी भी रूप में जुड़े हैं, वे तुरंत उससे नाता तोड़ लें। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि माओवाद से जुड़ाव न केवल कानून व्यवस्था के लिए खतरा, बल्कि संबंधित व्यक्ति के जीवन और भविष्य के लिए भी विनाशकारी है।