BJP Action Breaking : बीजेपी की बड़ी कार्रवाई…! पार्षद सुमन टिंकू राजौरा 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित…यहां देखें Letter

Spread the love

नई दिल्ली, 09 जून। BJP Action Breaking : दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में अपनी पार्षद सुमन टिंकू राजौरा को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई दिल्ली नगर निगम (MCD) के रोहिणी जोन में पार्टी लाइन से अलग मतदान करने के चलते की है।

निष्कासन का कारण स्पष्ट

बीजेपी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि, रोहिणी जोन में हुए मतदान के दौरान आपने पार्टी लाइन के विपरीत मतदान किया। जब इस संबंध में व्यक्तिगत रूप से सभी पार्षदों से बात की गई तो यह स्पष्ट हो गया कि आपने पार्टी निर्देशों का उल्लंघन किया है। आपने स्वयं भी स्वीकार किया कि आपने पार्टी की लाइन से हटकर मतदान किया।

कभी थीं AAP में, फिर BJP का दामन थामा

सुमन टिंकू राजौरा इससे पहले आम आदमी पार्टी की सदस्य थीं और बाद में बीजेपी में शामिल हुई थीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनका यह कृत्य राजनीतिक निष्ठा और अनुशासन के खिलाफ था, जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया गया।

आधिकारिक पत्र में क्या लिखा गया

बीजेपी के पत्र में निष्कासन को (BJP Action Breaking) लेकर यह भी लिखा गया है, आपका यह कृत्य पार्टी के सिद्धांतों, निर्देशों और अनुशासन के खिलाफ है। इसे गंभीरता से लेते हुए आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।