BJP BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को आवंटित किया बंगला…देखिये सिलसिलेवार सूची

Spread the love

रायपुर, 02 जनवरी। BJP BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के बाद नेताओं को बंगला आवंटित किया गया है। जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,  डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, भूपेश बघेल समेत 15 नेताओं के नाम शामिल है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह A1 सिविल लाइन में रहेंगे। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव डी 8 सिविल लाइन और विजय शर्मा सी 3 सिविल लाइन में रहेंगे। इसके अलावे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत E1 सिविल लाइन गांधी उद्यान के पीछे और पूर्व सीएम भूपेश बघेल E1 सिविल लाइन में रहेंगे।

इस संबंध में गृह विभाग के संयुक्त सचिव ने आदेश जारी करते हुए बंगले का आवंटन कर दिया है। नीचे सभी नए मंत्रियों को दिए गए आवासों की लिस्ट है।