BJP District President : नेता मनोहर धाकड़ के बाद अब भाजपा जिला अध्‍यक्ष का ये अश्‍लील VIDEO आया सामने…यहां देखें

Spread the love

गोंडा, 25 मई। BJP District President : गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, एक जनता की आवाज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को अमर किशोर कश्यप बताया जा रहा है, जो 12 अप्रैल को एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद, अमर किशोर कश्यप ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं और उन्हें चक्कर आ गया था, जिसके कारण उन्होंने उन्हें सहारा दिया। कश्यप ने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावना से इस वीडियो को गलत तरीके से वायरल कर रहे हैं।

गोंडा जिले में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में भी अमर किशोर कश्यप को तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया था। इस समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे और उन्होंने कश्यप को शुभकामनाएं दीं। यह मामला अब पुलिस के संज्ञान में है और जांच जारी है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

महिला कार्यकर्ता का हाथ पकड़ा फ‍िर चिपक गए

महिला कहती है, अध्यक्ष जी (BJP District President) मेरी तबीयत गड़बड़ है, मैं दो-चार घंटे आराम करना चाहती हूं, मुझे सहारा दे दीजिए. मैं थोड़ा आराम करके अपने घर चली जाऊंगी और यहां से 60 किलोमीटर दूर की रहने वाली हूं। इसके बाद महिला को अपने कार्यालय पर लेकर आया। मैं उसको घर ले जाना उचित नहीं समझा। ऊपर जब मैं पहुंचा तो जीने से चढ़ने के दौरान जब दूसरे जीने पर वह जाना चाहिए तो उसको चक्कर आ गया तो उसने मेरा हाथ पकड़ लिया और हमने उसका हाथ पकड़ लिया।