हिसार, 19 फरवरी। BJP Part Join : निकाय चुनाव आने से पहले ही बीजेपी एक बार फिर मजबूत होती हुई नजर आ रही है। शुरुआत में ही एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, विधानसभा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जी हां अब इनका भी बीजेपी ज्वाइन करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
हिसार नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बिहारीलाल राड़ा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित और हिसार लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सनेत दर्जन भर नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।
कई सदस्यों ने ली BJP की सदस्य्ता
कांग्रेस को इसके अलावा बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हिसार के नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बिहारीलाल राडा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित और हिसार लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान भूपेंद्र समेत दर्जन भर नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। वहीँ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी को पटका पहनाकर पार्टी में सम्मिलित कराया।
कमजोर पड़ रही कांग्रेस
विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी में कई कांग्रेस के दिग्गज शामिल हुए थे। वहीँ अब भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बीजेपी के इस कदम के बाद कांग्रेस को हरियाणा विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली थी। जहाँ एक तरह कांग्रेस के लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं वहीँ कांग्रेस भी हरियाणा सरकार पर जुबानी हमला करने में भी कोई कसर नहीं (BJP Part Join) छोड़ रही है।