ग्वालियर, 21 जुलाई। BJP Poster Bar : प्रियंका गांधी आज ग्वालियर में प्रियंका गांधी का ऐतिहासिक स्वागत होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के लिए PCC चीफ कमलनाथ के निर्देश पर स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां की गई है, लेकिन सत्तापक्ष भी कम तैयारी नही कर रखी है। प्रियंका गांधी के स्वागत में चारों और BJP ने भी बैनर पोस्टर लगा रखे है।
आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर आ रही हैं।
प्रियंका गांधी के दौरे के पहले ग्वालियर में लगाए प्रियंका के स्वागत के लिए इस तरह अनोखे पोस्टर लगाकर निशाना साधा है।
लिखा है, प्रियंका मुस्कुराइए, आप मध्य प्रदेश में है।
प्रियंका गांधी जी मुस्कुराइए, आप मध्यप्रदेश में है, जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी है।
लाड़ली बहना को 1000 रुपए मिल रहे है।
किसानों को कर्जमाफी का झांसा नहीं, ऋण ब्याज माफी का पैसा सरकार दे रही है।
सबसे ज्यादा गरीबी घटी है। विकास दर 19.76% है।
बेरोजगारी भत्ता का झांसा नहीं बल्कि सीखो कमाओ योजना है।
योजनाएं बंद नहीं बेहतर हो रही है।
बिटिया बोझ नहीं देवियां है।
लाड़ली लक्ष्मी योजना से लखपति बेटी पैदा हो रही है।
बुजुर्ग अब हवाई यात्रा से तीर्थदर्शन कर रहे है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर सभा होगी। जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा है। चुनावी साल में मप्र में प्रियंका गांधी का यह दूसरा दौरा है। प्रियंका इससे पहले जबलपुर आई थी















