Blast In Parcel : अगर आप भी करते हैं Online Shopping तो आपके लिए काम की खबर…पार्सल में ब्लास्ट होने से मचा हड़कंप…डिलीवरी करने वाला और पार्सल लेने वाला दोनों घायल…जानिए क्या था अन्दर…

Spread the love

अहमदाबाद, 21 दिसम्बर| Blast In Parcel : गुजरात के साबरमती में पार्सल में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। पार्सल डिलीवरी करने वाला और पार्सल लेने वाला दोनों घायल हो गए। पुलिस अधिकारी नीरज कुमार बरगुर्जर ने बताया कि साबरमती में गौरव गढ़वी नामक व्यक्ति बलदेव के आवास पर आया और एक पार्सल सौंपा जो फट गया। आरोपी गौरव गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों के बीच आंतरिक विवाद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, एफएसएल मौके पर मौजूद (Blast In Parcel)है।