Spread the love

नई दिल्ली, 10 फरवरी। Boy Actions In Flight : फ्लाइट में हुए हंगामे के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। हाल में ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक यात्री फ्लाइट के बीच प्लेन की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए देखा जा सकता (Boy Actions In Flight)है। यात्रि के पागलपन को देखते हुए अन्य पैसेंजर्स ने उस यात्री के हाथ-पैर बांध दिए और फिर जैसे-तैसे उसे वापस लाया गया।

पैसेंजर ने प्लेन की खिड़की को लात मारकर तोड़ा 

वायरल वीडियो को लेकर बताया गया कि, फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने प्लेन की खिड़की को लात मारकर तोड़ (Boy Actions In Flight)डाला, जिसके बाद वह अपने सामने वाली सीट पर जोर-जोर से मुक्के मारने लगा।

यह देख प्लेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने उसे चारों तरफ से पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया। वायरल वीडियो में कई यात्रियों को शख्स की गर्दन जोर से पकड़ उसके हाथ-पैर बांधते दिख रहे हैं।

यात्रियों ने बांधे पैसेंजर के हाथ-पैर

घटना 4 फरवरी मंगलवार की है, जहां डेनवर से ह्यूस्टन जा रहे एक प्लेन में कुछ टेक्निकल फॉल्ट आ गया। एक यात्री विक्टोरिया क्लार्क ने बताया कि जब उसकी सीट पर बैठी महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट से सीट बदलने को कहा तो एक शख्स जोर-जोर से सामने वाली सीट पर मुक्के मारना शुरू कर दिया।

उसके बाद पैसेंजर ने बताया कि इससे महिला बुरी तरह से डर गई और जब वह अपनी सीट से उठी, तभी उस शख्स ने प्लेन की खिड़की पर लात मारकर अंदर का प्लेक्स ग्लास कवर पैनल तोड़ (Boy Actions In Flight) दिया। हालांकि खिड़की के ग्लास कवर के टूटने से प्लेन की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। जिसके बाद फ्लाइट ह्यूस्टन के बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई।

You missed