नई दिल्ली, 21 जून। Bride Viral Video : शादी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जहां कभी हंसी और मजाक-मस्ती के पल देखने को मिलते हैं तो कभी इमोशनल ड्रामा। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां एक पुड़ियाबाज दुल्हन अपनी शादी वाले दिन भी खुद को गुटखा खाने से रोक नहीं सकी और मौका मिलते ही गुटखा कचरने लगी। दुल्हन की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल खूब वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि कम से कम आज तो नहीं खाना चाहिए था
शादी के दिन भी दुल्हन ने खाया गुटखा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी की रस्मों के बीच गुटखा निकालती है, उसे फाड़ती है और उसमें जर्दा मिलाती है। इसके बाद वह अपने गुटखे को अपने मुंह में डाल लेती है। फिर वह कैमरे की तरफ देखते हुए स्माइल करने लगती (Bride Viral Video)है। दुल्हन की ये सारी हरकतें कैमरे में कैद हो रही होती हैं। शादी में गुटखा खाती दुल्हन का यह बिंदास अंदाज देख लोग हैरत में पड़ गए।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने मजेदार कमेंट कर अपने दोस्तों को टैग किया है और लिखा (Bride Viral Video)है, “हे भगवान, मेरे दोस्त को ऐसी ही बीवी देना।” वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “शादी-वादी तो होती रहेगी, पहले गुटखा जरूरी है।” दूसरे ने लिखा, “शादी वाले दिन तो छोड़ देती दीदी।”
गुटखा खाना सेहत के लिए हानिकारक है
भारत में गुटखा और तंबाकू खाने वाले लोगों की संख्या बड़ी तादाद में है। यह एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गुटखा खाने से मुंह का कैंसर, दांतों की समस्याएं और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं