Spread the love

नई दिल्ली, 11 फरवरी। Camel Face After Eating Lemon : सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन के लिए एक बहुत अच्छा साधन है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको 24 घंटे और सातों दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाएगा जो आपका मनोरंजन कर देगा। आप चाहे इंस्टा पर चले जाइए, फेसबुक पर चले जाइए या फिर एक्स प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहिए, हर जगह अलग-अलग तरह के कंटेंट आपको दिखते ही रहेंगे।

जो लोग सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं, वो तो इस बात को अच्छे से जानते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी हंसी मजाक का वीडियो वायरल होता है। कभी प्रैंक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता (Camel Face After Eating Lemon)है। अभी एक प्रैंक वीडियो ही वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने ऊंट के साथ प्रैंक कर दिया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?       

आप सभी को यह तो पता ही होगा ऊंट एक ऐसा जानवर है जो कैक्टस को आराम से खा लेता है। एक शख्स ने इसी चीज को लेकर प्रैंक किया। उसे एक स्टिक में दो कैक्टस रखा और बीच में एक नींबू को रख दिया। अब उसने ऊंट को यह खाने को दिया।

ऊंट कैक्टस को मुंह से दबाकर निकाला और बहुत आराम से उसे खा लिया। अब उसे लगा कि अगली चीज भी वैसी ही होगा और उसने नींबू को निकाल लिया। अब जैसे ही उसने नींबू को चबाया और उसे उसका टेस्ट पता चला, एक सेकंड के अंदर उसने नींबू को फेंक दिया और उसके रस को भी थूक दिया।

उसके चेहरा बिल्कुल वैसा बन गया था जैसा किसी इंसान का बनता (Camel Face After Eating Lemon)है। उसकी आंखें बंद हो गई और मुंह सिकुड़ सा गया। इसके बाद वो मुंह बनाकर दूसरे तरफ खड़ा हो गया। स्टिक में आखिरी में कैक्टस ही था मगर ऊंट ने उस शख्स पर भरोसा नहीं किया और फिर वहां से चला गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheGoddessF नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘अब ऊंट को जिंदगी भर ट्रस्ट इशू होगा।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार लोगों ने देख लिया (Camel Face After Eating Lemon) है।

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई ऐसा क्यों करेगा? दूसरे यूजर  ने लिखा- ये मैंने क्या देख लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- किसने किया ऐसा। एक अन्य यूजर ने लिखा मजाकिया तौर पर लिखा- अब से अनजान लोगों से बात करना बंद।