Candidate Dies: Sad news from Jashpur district...! Candidate dies before third phase of voting... mourning spreads in the areaCandidate Dies
Spread the love

जशपुर, 22 फरवरी। Candidate Dies : छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के लिए रविवार को तीसरे चरण का मतदान होना है। इसी बीच जशपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के बीडीसी प्रत्याशी संजय लहरें की मतदान से पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई।

वे पत्थलगांव जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 के चुनाव उम्मीदवार थे। उनका चुनाव चिन्ह अलमारी था। संजय लहरें की अचानक हुई मौत से समर्थकों में खलबली मच गई है। वहीं इलाके में भी मातम पसर गया है।

दरअसल, पत्थलगांव के बूढ़ाडाड़ निवासी संजय लहरे जनपद पंचायत सदस्य के पद के लिए चुनावी मैदान में थे। चुनाव से एक दिन पहले हृदयघात से निधन हो गया। तीसरे चरण का कल 23 फरवरी को चुनाव है इस क्षेत्र से चुनावी मैदान में कुल 9 उम्मीदवारों में शामिल थे।

स्थानीय लोगों के मिली जानकारी के मुताबिक चुनावी तनाव और प्रचार अभियान की भागदौड़ के चलते उनकी सेहत प्रभावित हो रही थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हृदयघात का कारण चुनावी दबाव था या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी।

You missed