Candy Crush Par Khela : अब कांग्रेस ने ही जारी किया ‘कैंडी क्रश’ का वीडियो… BJP को कैसे लिया निशाने पर…? यहां देखें VIDEO

Spread the love

रायपुर, 17 अक्टूबर। Candy Crush Par Khela : पिछले कुछ दिनों से छत्तीगसढ़ की सियासत में candy क्रश गेम की खूब चर्चा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैंडी क्रश खेलते हुए तस्वीर आई थी, जिसे लेकर भाजपा ने उन पर जनता की अनदेखी कर गंभीर मुद्दों से भागने का आरोप लगाया था।

बीजेपी के कई बड़े नेता सीएम को कैंडी क्रश पर घेर चुके हैं। लेकिन अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कैंडी क्रश पर एक एनीमेटेड वीडियो जारी किया है। जिसमें भाजपा के कुछ नेताओं के कार्टून बनाते हुए उन्हें कमीशनखोर बताया है।

आपको बताते चले कि, रायपुर कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोबाइल पर गेम खेलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल, बच्चे, बूढ़े और जवान सभी का पसंदीदा गेम CANDY CRUSH था, जिसे लेकर बीजेपी ने सीएम बघेल पर तंज कसा है।

भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने लिखा, भूपेश जी भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कितनी भी माथापच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा। इसके जबाव भी सीएम बघेल ने बखूबी दिया था, उन्होंने कहा (Candy Crush Par Khela) कि, मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली-डंडा भी खेलूंगा…!