Raipur

AAP Manifesto in CG: Now 'Aam Aadmi Party' has released the manifesto...see AAP's guarantees...
Raipur

AAP Manifesto in CG : अब ‘आम आदमी पार्टी’ ने जारी किया घोषणापत्र…देखें क्या है केजरीवाल की गारंटियां…?

रायपुर, 5 नवंबर। AAP’s Manifesto in CG : छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केजरीवाल की गारंटी के नाम से आप ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आप की सरकार बनते ही सभी विभागों के संविदा व अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। घोषणा पत्र में कहा गया है कि 10 लाख लोगों को नौकरी और 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। साथ ही 300 यूनिट बिजली फ्री और बकाया बिल को माफ करने का भी ऐलान किया गया है। ये हैं आप की गारंटियां –

Election Search Operation: Sad news...! BSF jawan dies due to grenade explosion...was deployed on election duty...Sad VIDEO
Raipur

Election Search Operation : दुखद खबर…! ग्रेनेड फटने से BSF जवान की मौत…चुनाव ड्यूटी में था तैनात…Sad VIDEO

दंतेवाड़ा, 5 नवंबर। Election Search Operation : छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित मतदान करवाने के लिए सेना और पुलिस बल लगातार सर्चिंग ऑपरेशन कर रहे हैं। इस कड़ी में रविवार को BSF जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरान जवान के पास रखा हैंडग्रेनेड अचानक फट गया इससे उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के लिए बीएसएफ (BSF) की टीम कटेकल्याण थाने में रूकी हुई थी। इस दौरान बीएसएफ C / 70 चार्ली कंपनी के हेड कांस्टेबल बलबीर चंद के पास रखा हैंड ग्रेनेड फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल बलबीर चंद हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। दंतेवाड़ा में वे चुनाव ड्यूटी पर तैनात (Election Search Operation) थे।

HAND VS LOTUS: First phase of election battle...! Bet on these faces...who is standing in front of whom...? see and decide
Raipur

Hand VS LOTUS : पहले चरण का चुनावी संग्राम…! इन चेहरों पर दांव…कौन किसके सामने है खड़ा…? देखें और तय करें 

रायपुर, 5 नवंबर। Hand VS LOTUS : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के लिए सार्वजनिक मंचों पर प्रचार बंद हो गया है। पहले चरण में 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। मतदान 7 नवंबर को होगा पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा, जिसमें चित्रकूट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनंदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपु, कांकेर, केशकाल विधानसभा क्षेत्र शामिल है। हम आपको बताएंगे कि पहले चरण के चुनाव में इन 20 सीटों पर बीजेपी के किस उम्मीदवारों को कांग्रेस उम्मीदवारों से कड़ी टक्कर मिलेगी। यहां देखें- भाजपा VS कांग्रेस पर होगी भिड़ंत चित्रकूट कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के सामने बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल। दंतेवाड़ा कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के सामने भाजपा प्रत्याशी चेतराम अटामी। बीजापुर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी के सामने भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा। कोंटा कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के सामने बीजेपी प्रत्यशी सोयम मुका। कोंडागांव कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम के सामने भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी। नारायणपुर कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप के सामने केदार कश्यप बीजेपी प्रत्याशी। बस्तर लखेश्वर बघेल कांग्रेस प्रत्याशी के सामने मनीराम कश्यप बीजेपी प्रत्याशी। जगदलपुर कांग्रेस से घोषित नहीं…भाजपा से किरण सिंह देव। पंडरिया नीलकंठ चंद्रवंशी कांग्रेस प्रत्याशी के सामने भाजपा प्रत्याशी घोषित नहीं। कवर्धा मोहम्मद अकबर कांग्रेस प्रत्याशी के सामने विजय शर्मा भाजपा प्रत्याशी। खैरागढ़ कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के सामने भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह। डोंगरगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल के सामने भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर। राजनंदगांव कांग्रेस से प्रत्याशी गिरीश देवांगन के सामने भाजपा प्रत्याशी पूर्व CM डॉ रमन सिंह। डोंगरगांव कांग्रेस प्रत्याशी डलेश्वर साहू के सामने भाजपा प्रत्याशी भरतलाल वर्मा। खुज्जी कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू के सामने भाजपा प्रत्याशी गीता साहू। मोहला मानपुर कांग्रेस प्रत्याशी इंदरशाह मांडवी के सामने भाजपा प्रत्याशी संजीव शाहा। अंतागढ़ कांग्रेस प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई के सामने भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी। भानुप्रतापपुर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडवी के सामने भाजपा प्रत्याशी गौतम उइके। कांकेर कांग्रेस प्रत्याशी शंकर धुर्वा के सामने भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम। केशकाल कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम के सामने भाजपा प्रत्याशी (Hand VS LOTUS) नीलकंठ टीकम।

Manifesto of CG Congress: Now paddy will be available at Rs 3200 per quintal…Landless will get Rs 10,000 per year..See point wise announcement
Raipur

Manifesto of CG Congress : अब धान मिलेगा 3200 रु प्रति क्विंटल…भूमिहीनों को मिलेंगे 10,000 रु प्रतिवर्ष..देखें बिंदुवार घोषणा

रायपुर, 05 नवंबर। Manifesto of CG Congress : छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें समाज के सभी वर्गों के लिए पहले से ज्‍यादा का वादा है। प्रदेश के 7 जिलों से कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रायपुर और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में घोषणा पत्र जारी किया। डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव अंबिकापुर, जगदलपुर में प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, दुर्ग में ताम्रध्‍वज साहू और कवर्धा में मोहम्‍मद अकबर ने घोषणा पत्र जारी किया। रायपुर में घोषणा पत्र जारी करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि हमने भरोसे का घोषणा पत्र लिखा है। आज के दिन किसी के साथ भरोसा शब्‍द जुड़ता है तो वह कांग्रेस के साथ जुड़ता है। जुमलेबाजी शब्‍द किसी के साथ जुड़ता है तो वह भाजपा के साथ जुड़ता है। हमनें पिछली बार जब कहा कि किसानों के ऋण माफ करेंगे। हमारी सरकार बनते ही सबसे पहला काम किसानों का कर्ज माफ करने का किया। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपये माफ किया। कांग्रेस का वादा इस बार भी किसानों का कर्जा माफ होगा। इस बार भी सरकार बनते ही कर्जा माफ किया जाएगा। धान खरीदी: 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू कर दी गई है। धान 3200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी की जाएगी केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त 200 यूनिट बिजली बिल फ्री, 200 यूनिट से अधिक खपत पर 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपये सालाना 700 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाए जांएगे। गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना सभी वर्ग के लिए लागू होगा। साढ़े 17 लाख परिवारों को आवास दिया जाएगा। तेंदूपत्‍ता संग्रहकों प्रति मानक बोरा 4000 हजार रुपये बोन दिया जाएगा लघुवनोपज पर समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्‍त दिया जाएगा। 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। एपीएल को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। सड़क दुर्घटना में सीएम विशेष सहायता योजना के तहत नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा दी जाएगी। तिवरा भी समर्थन मूल्‍य पर खरीदा (Manifesto of CG Congress) जाएगा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस घोषणापत्र – पॉइंटर किसानों का कर्ज माफ होंगा पहले ही 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके है। 20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे। केजी 2 पीजी शिक्षा मुफ्त होंगी। 6000 रुपये तेंदूपत्ता मानक बोरा मिलेगा। 4000 सालाना बोनस। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे पहले 7000 मिलते थे। 2640 अभी धान मिल रहा है इसके बाद 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जायेंगी। बिजली 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री। 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा लाभ। 500 रुपये की सब्सिडी सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में जमा हो जाएगा। 17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देंगे। 63 लघुवनोपज की एमएसपी पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त मिलेंगे। बीपीएल परिवारों 10 लाख तक का मुफ्त इलाज डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत। एपीएल परिवारों को 5 लाख इलाज मुफ्त। छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी सरकारी स्कूल अपग्रेड होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तन होंगे। महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज भी माफ होंगे। छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना होंगी। युवाओ को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे। छत्तीसगढ़ में अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां सरकार देंगी।

Congress Manifesto LIVE: Congress manifesto released...watch VIDEO
Raipur

Congress Manifesto LIVE : जारी हुआ Congress का घोषणा पत्र…देखें VIDEO

रायपुर, 3 नवंबर। Congress Manifesto : कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ के लिए आज अपना चुनावी घोषणा (संकल्‍प) पत्र जारी किया। कांग्रेस का पूरा घोषणा पत्र किसानों के साथ ही युवाओं और महिलाओं को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है। रायपुर में कुमारी सैलजा, राजनांदगाव में भूपेश बघेल, बस्तर में दीपक बैज, सरगुज़ा में टी एस सिंहदेव, बिलासपुर में चरण दास महंत, दुर्ग में ताम्रध्वज साहू ने जारी किया (Congress Manifesto) घोषणा पत्र।

BJP rebel leader: 2 officials expelled for contesting elections against BJP candidate...see how many were expelled
Raipur

CG IED BLAST BREAKING : नक्सलियों की करतूत…IED प्लांट के समय हुआ ब्लास्ट…नक्सली की मौत

सुकमा, 5 नवंबर। CG IED BLAST BREAKING : पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को होना है। चुनाव को प्रभावित करने नक्सली लगातार कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच एक हादसे में नक्सली के मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट करते वक्त आईईडी ब्लास्ट होने से एक नक्सली की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के मुकरम और मर्कागुड़ा के बीच नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट किया जा रहा था। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से नक्सली की मौत हो गई। हालांकि इस (CG IED BLAST BREAKING) घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Murder Big Breaking: Big news is coming from Janjgir Champa...2 guards were murdered while sleeping on the bed...see VIDEO
Raipur

Murder Big Breaking : जांजगीर चांपा से आ रही है बड़ी खबर…2 गार्ड की बिस्तर पर सोते समय कर दी गई हत्या…देखें VIDEO

जांजगीर-चाम्पा, 5 नवंबर। Murder Big Breaking : चाम्पा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव की शराब दुकान की 2 गार्ड की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। घटना की सूचना के बाद चाम्पा SDOP यदुमणि सिदार और TI मनीष परिहार समेत पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस ने FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाई है। शराब दुकान का ताला टूटा हुआ है, जिससे लूट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा, लेकिन हत्या की बड़ी वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों मृतक गार्ड का नाम जयकुमार सूर्यवंशी और यदुनन्दन पटेल बताया गया है, जो पिसौद और हथनेवरा गांव के रहने वाले थे। हत्या के बाद इलाके में सनसनी (Murder Big Breaking) फैल गई।

CG Election 2023: Campaigning will stop from this time today… where and at what time voting…? Assembly wise candidates...see everything
Raipur

CG Election 2023 : आज इतने बजे से थम जाएगा प्रचार…कहां कितने बजे मतदान…? विधानसभा वार प्रत्याशी…देखें सब कुछ

रायपुर, 5 नवंबर। CG Election 2023 : पहले चरण के मतदान के 48 घंटे पहले पांच नवंबर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। पहले चरण के 20 सीटों पर दो अलग-अलग समय पर मतदान होगा। नक्सल प्रभावित व संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे तक कर सकेंगे प्रचार सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार रविवार को दोपहर तीन बजे तक और सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान वाले क्षेत्रों के प्रत्याशी शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवार केवल व्यक्तिगत प्रचार एवं घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। 20 सीटों पर 40.78 लाख मतदाता पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर हैं, जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। पहले चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा। यहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और (CG Election 2023) चित्रकोट। पहले चरण के चुनाव में विधानसभा वार प्रत्याशी अंतागढ़-13भानुप्रतापपुर-14कांकेर-9केशकाल-10कोंडागांव-8नारायणपुर-9बस्तर-8जगदलपुर-11चित्रकोट-7दंतेवाड़ा-7बीजापुर-8कोंटा-8खैरागढ़-11डोंगरगढ़-10राजनांदगांव-29डोंगरगांव-12खुज्जी-10मोहला-मानपुर-9कवर्धा-16पंडरिया-14

CG BIG BREAKING: 6 people including rebel leader Ajit Kukreja expelled from the party...see list
Raipur

CG BIG BREAKING : बागी नेता अजीत कुकरेजा समेत 6 लोग पार्टी से निष्कासित…देखें LIST

रायपुर, 5 नवंबर। CG BIG BREAKING : कांग्रेस ने 6 बागी नेताओं पर कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने 6 लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिसमें जशपुर से प्रदीप खेस, रायगढ़ से शंकर अग्रवाल, मुंगेली से रुपलाल कोसरे, कसडोल से गोरेलाल साहू, रायपुर उत्तर से अजीत कुकरेजा और संजारी बालोद से मीना साहू का नाम (CG BIG BREAKING) शामिल है।

BJP Leader Murder Update: Ratan Dubey brutally murdered with an axe...! SP reached hospital...crowd gathered...see back to back VIDEO
Raipur

BJP Leader Murder Update : रतन दुबे की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या…! SP पहुंचे अस्पताल…उमड़ी भीड़…देखें बैक टू बैक VIDEO

नारायणपुर, 4 नवंबर। BJP Leader Murder Update : छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग से तीन दिन पहले नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी। मृतक भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की कौशलनार में नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रतन दुबे चुनाव प्रचार के लिए कौशलनार गांव गए थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे दो माओवादियों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से उनकी निर्मम हत्या कर दी।मृतक रतन दुबे कौशलनार क्षेत्र से जनपद सदस्य भी थे। एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान दो माओवादियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी। बीजेपी नेता की हत्या से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल हत्या का कारण सामने (BJP Leader Murder Update) नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।