Raipur

Rahul Gandhi Visit CG: Rahul Gandhi made election announcements in Bhanupratappur, free education will be available from KG to PG in Chhattisgarh, watch LIVE…
Raipur

Rahul Gandhi Visit CG : भानुप्रतापपुर में राहुल गांधी ने की चुनावी घोषणाएं, छत्‍तीसगढ़ में KG से PG तक मिलेगी फ्री शिक्षा, देखे LIVE…

रायपुर, 28 अक्टूबर। Rahul Gandhi Visit CG : कांकेर के भानुप्रतापपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो चुनावी घोषणाएंं की है। उन्‍होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही यहां के बच्‍चों के लिए केजी टू पीजी तक फ्री शिक्षा मिलेगी। साथ ही तेंदूपत्‍ता संग्राहकों के लिए चार हजार रुपए प्रति बोरा मानक पर तेंदूपत्‍ता की खरीदी होगी। राहुल गांधी ने रैली में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, “आज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, उद्योगपतियों को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून उद्योगपतियों की मदद करते हैं। हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार देश के बड़े उद्योगपति के हाथ में है। जम्मू-कश्मीर में भी सेब का पूरा व्यापार भी उद्योगपति के पास है, वे जो भी करते हैं देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए करते हैं।” राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार बनते ही हमने दो घंटे में वो कर दिखाया जो भाजपा ने कहा था कि ये नहीं हो सकता। 26 लाख किसानों को 23 लाख करोड़ रुपए दिये गए, 5 लाख मजदूरों को 7000 रुपए दिए गए।.” कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे के तहत छत्‍तीसगढ़ पहुंचे हैं। राहुल गांधी कांकेर के भानुप्रतापपुर के बाद दोपहर 2.40 बजे कोंडागांव के फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत आज सुबह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, चरणदास महंत ने उनका जोरदार स्‍वागत किया।

JOGI CONGRESS: A big change in the political equation...The candidates who created 'Jogi Congress' are now raising the same slogans, this time 'Congress' crossed 75 slogans...Listen to the VIDEO.
Raipur

JOGI CONGRESS : राजनीति समीकरण में बड़ा बदलाव…’जोगी कांग्रेस’ जिसे बनाया था उम्मीदवार अब वही लगा रहे हैं अब की बार ‘कांग्रेस’ 75 पार के नारे…सुने VIDEO

महासमुंद, 28 अक्टूबर। JOGI CONGRESS : छत्तीसगढ़ की राजनीति में लगातार समीकरण तेजी से बदल रहा है। दो दिन पहले ही जोगी कांग्रेस ने जिसे उम्मीदवार बनाया था और जिसकी सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा गया था, आज उन्होंने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है। संयुक्त प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन दरअसल, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से दो दिन पहले ही जोगी कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग को अपना उम्मीदवार बनाया था साथ ही चुनाव आयोग को उनकी सुरक्षा के लिए पत्र भी लिखा था, लेकिन बीते शाम को कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर उन्हे समर्थन दे दिया है। संयुक्त प्रेस वार्ता कर राशि महिलांग ने बताया कि उन्हें कैसे प्रत्याशी बनाया गया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने किसी से कोई बात भी नही की है। जो भी जानकारी उन्हें मिली वो सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। आगे उन्होंने बताया कि उनके कार्यकर्ता के द्वारा निर्दलीय फॉर्म खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने अभी फार्म भरा नही है। उन्होंने बताया कि वो लगातार कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी डॉ. रश्मि चंद्राकर के साथ मिलकर अब की बार 75 पार के नारे के साथ मिलकर काम करने की भी बात कही। देखिये वीडियो-

Political News: New NDA government...! Amidst the news of Ex CM's dissatisfaction...resignation suddenly...?
Raipur

JOGI CONG BREAKING : जोगी कांग्रेस ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची…देखें लिस्ट

रायपुर, 27 अक्टूबर। JOGI CONG BREAKING : जोगी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की है, जिसमें 27 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। रायगढ़ में पूर्व महापौर मधु बाई किन्नर, अभनपुर में माखन ताम्रकार, रायपुर पश्चिम में भगत हरबंश, दुर्ग शहर में ऋषि टंडन, बसना में डॉ. अनामिका पाल को मैदान में उतारा गया है।

MLA Anoop Nag expelled for 6 years...! EX MP Usendi was defeated by more than 13 thousand votes...now independent will contest VIDEO
Raipur

MLA अनूप नाग 6 साल के लिए निष्कासित…! EX MP उसेंडी को 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था…अब लड़ेंगे निर्दलीय VIDEO

रायपुर, 27 अक्टूबर। MLA : छत्तीसगढ़ में टिकट वितरण के बाद भाजपा-कांग्रेस में कई नेताओं ने बगावत की है। इस पर पार्टी ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अंतागढ़ के कांग्रेस विधायक अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अनूप नाग ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित अंतागढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी विक्रम उसेंडी को 13,414 मतों से हराया था। राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इस बार अंतागढ़ सीट से रूप सिंह पोटाई को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने राज्य के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी को इस सीट पर फिर से उम्मीदवार बनाया है। देखें आदेश की कॉपी –

BJP BIG BREAKING: BJP appointed officials of election management committee and campaign committee...see list
Raipur

BJP BIG BREAKING : भाजपा ने की चुनाव प्रबंधन समिति और अभियान समिति के पदाधिकारियों की नियुक्ति…देखें सूची

रायपुर, 27 अक्टूबर। BJP BIG BREAKING : भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रबंधन समिति और चुनाव अभियान समिति के संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्ति की है। इस संबंध में भाजपा की ओर से दो अलग-अलग सूची जारी की गई है। जिसमें चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक सांसद सुनील सोनी बनाए गए हैं, तो चंद्रशेखर साहू और नवीन मार्कण्डेय सहसंयोजक बनाए गए हैं। वहीं चुनाव अभियान समिति के संयोजक सांसद संतोष पाण्डेय और सहसंयोजक रामसेवक पैकरा और गुहाराम अजगल्ले बनाए गए हैं। यह नियुक्ति बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की है। देखिये लिस्ट-

JCCJ's AAROP: There is a fear of drowning in 'Jogi wave'...! Amit Jogi made serious allegations against Congress by making a long post on FB...see
Raipur

JCCJ ka AAROP : ‘जोगी लहर’ में डूबने का डर सता रहा है…! अमित जोगी ने FB पर एक लंबा पोस्ट कर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप…देखें

रायपुर, 26 अक्टूबर। JCCJ ka AAROP : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। पार्टी ने अपने प्रत्याशी सरायपाली विधानसभा से किस्मत लाल नंद और महासमुंद विधानसभा से राशि महिलांग को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। महासमुंद-सरायपाली के प्रत्याशियों की सुरक्षा मांग दोनों प्रत्याशियों की सुरक्षा को लेकर JCCJ के अध्यक्ष अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाया है। महासमुंद से राशि महिलांग और सरायपाली से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बता दें कि सरायपाली से किस्मत लाल नंद को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर नाराज चल रहे थे। कल ही उन्होंने समाज के बैठक बुलाकर निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रहा था। समाज के मौजूदगी में ही किस्मत लाल नंद ने ये फैसला लिया है और आज किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। फेसबुक पेज पर लंबा पोस्ट वहीं आज अमित जोगी ने आज एक गंभीर आरोप लगाया है। उनके फेसबुक पेज के अनुसार पोस्ट में लिखा है की आज भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय को पार्टी ने पत्र लिखकर हमारे दो प्रत्याशी – सरायपाली विधानसभा से किस्मत लाल नंद और महासमुंद विधानसभा से राशि महिलांग को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का निवेदन किया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के आगे कहा कि इन दोनों ही प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री महोदय के गैंग से लगातार धमकी दी जा रही है और चुनाव से नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की यह बौखलाहट लाजमी है क्योंकि अब उन्हें ‘जोगी लहर’ में डूबने का डर सता रहा है। इसलिए ये हथकंडे अपना रहे हैं। जिनके संरक्षण से कुछ तत्व धमकी-चमकी का ओवरटाइम कर रहे हैं, मैं उन लोगों को यह बताना (JCCJ ka AAROP) चाहता हूं, हम न रुकेंगे, न झुकेंगे…आप अपना समय बर्बाद मत करो।

Congress MLA resigns and joins 'Jogi Congress'...now will contest elections from here
Raipur

Congress MLA ने इस्तीफा देकर ‘जोगी कांग्रेस’ में हुए शामिल…अब यहां से लड़ेंगे चुनाव

रायपुर, 26 अक्टूबर। Congress MLA : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे है। इसी बीच सरायपाली के कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और जनता कांग्रेस जोगी में शामिल हो गए है। अमित जोगी ने आज उन्हें जोगी कांग्रेस में सदस्यता दिलाई है। आपको बता दें कि JCCJ ने सरायपाली से किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी बनाया है। पुलिस विभाग में डीएसपी के पद से रिटायर हुए किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट दिया था। वो सरायपाली से चुनाव जीते भी थे, लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस की जारी हुई लिस्ट में किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। चर्चा थी कि किस्मतलाल नंद दूसरी पार्टी ज्वाइन कर सकते है। जिसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

CG BLAST BREAKING: IED blast...Naxalites did the first blast in the voting center...News of soldier getting injured
Raipur

JOGI Congress : जाेगी कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, महासमुंद में कांग्रेस समर्थित नपा अध्यक्ष को मैदान में उतारा, लोरमी में सागर को मिला टिकट, देखें लिस्ट…

रायपुर, 26 अक्टूबर। JOGI Congress : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है. इसमें 5 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. जोगी कांग्रेस ने महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और लोरमी में सागर सिंह को मैदान में उतारा है. महासमुंद और लोरमी विधानसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है. बता दें कि महासमुंद में राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री हैं. वहीं सागर सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे, पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया. अब अमित जोगी ने उन्हें लोरमी से टिकट दिया है.

2nd List Release: Second list of JCP released, from where Amit Baghel will contest elections, see the list…
Raipur

2nd List Release : JCP की दूसरी सूची जारी, अमित बघेल कहां से लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट…

रायपुर, 26 अक्टूबर। 2nd List Release :  जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी JCP ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को धरसींवा से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा दुर्ग ग्रामीण से कमलेश साहू को टिकट दी गई है। देखें लिस्ट –

BJP rebel leader: 2 officials expelled for contesting elections against BJP candidate...see how many were expelled
Raipur

Leader Resign : छत्तीसगढ़ के इस जिले से BJP को एक और झटका…! EX MLA ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा लंबा इस्तीफा पत्र…देखें

बालोद, 26 अक्टूबर। Leader Resign : छत्तीसगढ़ के बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने बीजेपी का दामन छोड़ दूसरी बार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का दामन थामा है। जेसीसीजे न उन्हें दूसरी बार पार्टी से अधिकृत उम्मीदवार भी बनाया है। बता दें कि राजेंद्र कुमार राय रायपुर में ट्रैफिक डीएसपी रहते हुए प्रशासनिक सेवा से 2011 में इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। वे छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत प्रमोद कुमार जोगी के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में पार्टी का दामन थाम 2013 के विधानसभा चुनाव में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरा और 72770 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी पूर्व वीरेंद्र कुमार साहू को 21280 मतों के अंतर से मात देकर विधायक निर्वाचित हुए। कांग्रेस पार्टी से बागी होकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत प्रमोद कुमार जोगी ने नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) बनाई, तब कांग्रेस को छोड़ राजेंद्र राय जोगी की पार्टी में शामिल होकर 2018 के विधानसभा चुनाव में जोगी की पार्टी से चुनाव मैदान उतरे, जहां उन्हें महज 8648 वोट मिले और बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। 2022 में थामा था बीजेपी का दामन 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, छत्तीसगढ़ बीजेपी कार्यकारिणी की मौजूदगी में पूर्व राजेंद्र कुमार राय ने भाजपा का दामन थामा, लेकिन पार्टी द्वारा गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से क्षेत्र के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू को अधिकृत प्रत्याशी बनाने के बाद यहां से भी उनका मोह भंग हो गया। इसके बाद अब 2023 के चुनाव के दौरान राजेंद्र कुमार राय ने बीते कल यानी आज 25 अक्टूबर को अपना इस्तीफा छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भेज दिया और फिर जेसीसीजे ज्याइन किया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से गुंडरदेही (Leader Resign) विधानसभा क्षेत्र के लिए दूसरी बार उन्हें अधिकृत प्रत्याशी भी बनाया गया है।