Raipur

CG Naxal Blast: Big news...! Bijapur closed today... Naxalites' orgy amid elections... ID blast on National Highway
Raipur

CG Naxal Blast : बड़ी खबर…! आज बीजापुर बंद… चुनाव के बीच नक्सलियों का तांडव…नेशनल हाईवे पर ID ब्लास्ट

बीजापुर, 26 अक्टूबर। CG Naxal Blast : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच नक्सलियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगजनी और आईडी ब्लास्ट की खबर सामने आई है। नक्सली नेता नागेश पदम के मारे जाने के बाद बौखलाए माओवादियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। नक्सलियों ने विरोध में 26 अक्टूबर को बीजापुर जिले में बंद का आव्हान किया है। जानकारी मिली है कि नक्सली नेताओं ने स्वास्थ्य सुविधा को छोड़कर बाकी सभी को बंद में सहयोग देने की अपील की है। जगह जगह पर बैनर, पर्चे भी चस्पा किये गए है। बड़े माओवादी नेता के मारे जाने से बौखलाए नक्सली मालूम हो कि बीते 17 अक्टूबर को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी नागेश पदम मारा गया था। बड़े माओवादी नेता के मारे जाने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। और इसी के चलते बरदेला के पास नेशनल हाइवे में फायरिंग भी की। साथ ही यात्रियों को गाड़ियों से उतार (CG Naxal Blast) कर उन्हें बैरंग ही जाने को मजबूर कर रहे है।

MP Election 2023: AICC appointed secretaries in these states including Chhattisgarh...see who got the responsibility where
Raipur

MP Election 2023 : AICC ने की छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में सचिवों की नियुक्ति…देखें कहां किसे मिली जिम्मेदारी

भोपाल, 26 अक्टूबर। MP Election 2023 : आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने चार राज्यों के लिए AICC  सचिवों की नियुक्ति कर दी है। सभी चुनाव के लिए कोऑर्डिनेशन का काम देखेंगे। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी रामकिशन ओझा को दी गई है। 

BJP rebel leader: 2 officials expelled for contesting elections against BJP candidate...see how many were expelled
Raipur

JOGI CONG BREAKING : जनता कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची…देखें कहां से लड़ेंगी मां रेणु और पत्नी ऋचा

रायपुर, 25 अक्टूबर। JOGI CONG BREAKING : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी की है। इसमें कोटा सीट से एक बार फिर डॉ. रेणु जोगी और अकलतरा से डॉ. ऋचा जोगी चुनाव लड़ेंगी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की ओर से जारी दूसरी सूची में प्रेमनगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली – तानाखान से छत्रपाल सिंह कँवर, बिलासपुर से अखिलेश पाण्डेय, मस्तुरी से चांदनी भारद्वाज, जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा, कसडोल बाबा मनहरण गुरुसाई, रायपुर ग्रामीण मनोज बंजारे, गुंडरदेही से राजेंद्र कुमार राय और भिलाई नगर से जहीर खान के टिकट दिया गया है।

Aam Aadmi Party worker Pramod Sahu along with his family attempted suicide...see back to back VIDEO
Raipur

Aam Aadmi Party के कार्यकर्ता प्रमोद साहू परिवार समेत की आत्महत्या का प्रयास…देखें बैक टू बैक VIDEO

रायपुर, 25 अक्टूबर। Aam Aadmi Party : बेमतरा में  सीएम भूपेश बघेल के कार्यक्रम से पहले कलेक्ट्रेट के बाहर प्रमोद साहू नाम के व्यक्ति ने परिवार समेत खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बच्चों का स्कूल में एडमिशन ना लिए जाने से परिवार परेशान था। आपको बता दें कि प्रमोद साहू आम आदमी पार्टी (AAP) का कार्यकर्ता है। पूरे परिवार ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर जान देने की कोशिश की थी, हालांकि उन्हें बचा लिया गया और पुलिस के वैन से कलेक्ट्रेट से ले जाया गया। वहीं, घटनास्थल से जाते वक्त प्रमोद साहू की पत्नी और तीन बच्चों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें स्कूल से भगा दिया गया था। वह प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई नहीं सुन रहा। ढाई-तीन साल से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। प्रमोद की पत्नी ने कहा कि ”जब हमारी सुनवाई ही नहीं होती है तो जीकर ही क्या करेंगे।”  उधर, प्रमोद साहू ने भी आरोप लगाया कि प्रशासन में अधिकारियों की मिलीभगत है और कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। हालांकि यह पता (Aam Aadmi Party) नहीं चल पाया है कि इन बच्चों को किस वजह से स्कूल से भगाया गया है।

Political News: New NDA government...! Amidst the news of Ex CM's dissatisfaction...resignation suddenly...?
Raipur

BJP Pending LIST : भाजपा की 4 पेंडिंग सीटों पर प्रत्याशी घोषित…देखें सूची

रायपुर, 25 अक्टूबर। BJP Pending LIST : भाजपा ने बची हुई 4 सीटों बेमेतरा, कसडोल, अंबिकापुर और बेलतरा से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बेमेतरा से सुशांत शुक्ल, अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, कसडोल धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को उम्मीदवार बनाया गया है. देखें लिस्ट –

Jaijaipur Assembly: Another big blow to Congress from Sakti district...! These veteran leaders joined JCCJ
Raipur

Jaijaipur Assembly : सक्ति जिले से कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका…! JCCJ में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

कोरबा, 25 अक्टूबर। Jaijaipur Assembly : जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ और टिकट की दावेदारी करने वाले दिग्गज नेता टेकचंद ने जेसीसीजे दामन थाम लिया है। कद्दावर नेता के पार्टी छोड़ने व जेसीसीजे में शामिल होने से कांग्रेस बड़ा होने की संभावना है। बता दें कि कांग्रेस हाईकमान के टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेसी लीडर एक के बाद पार्टी से बगावत कर दूसरे दल में शामिल हो रहे है। मंगलवार को सक्ति जिले जैजैपुर विधानसभा के कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं जांजगीर चाँपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य टेकचंद चंद्रा अपने सैंकड़ों साथियों के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) के परिवार में शामिल हो गए है। जेसीसीजे के जूनियर जोगी ने कहा है कि टेकचंद ने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के क्षेत्रीय ( Jaijaipur Assembly) हितों की ‘जोगी विचारधारा’ से प्रभावित हो कर पार्टी से जुड़ें हैं। सभी सदस्यों को बधाई।

Accident in Bemetara: Big accident...! Poultry farm burnt to ashes... loss worth crores expected... can be estimated by watching VIDEO
Raipur

Accident in Bemetara : बड़ा हादसा…! धू-धू कर जला पोल्ट्री फार्म…करोड़ों के नुकसान की आशंका… VIDEO देखकर लगा सकते हैं अंदाजा

बेमेतरा, 24 अक्टूबर। Accident in Bemetara : विजयादशमी पर बेमेतरा में बड़ा हादसा हो गया। पोलिट्री फार्म में भीषण आग लग गयी। जानकारी के मुताबिक आग इतनी भीषण थी, कि मिनटों में ही पूरा पॉलिट्री फार्म खाक हो गया। घटना में करोड़ों के नुकसान की खबर है। जानकारी के मुताबिक बेमेतरा के बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी में ये भीषण आग लगी है। सुशांत पोलिट्री प्राइवेट लिमिटेड में ये आग लगने के बाद उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के बाद दूर तक उसका गुबार लोगों ने देखा। जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह से प्रथम दृष्टिया शार्ट सर्किट बतायी जा रही है। अभी तक नुकसान की पूरी तरह से आकलन नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक विजयादशमी की वजह आज वर्कर काम आये थे। इसी बीच शाम में भीषण आग (Accident in Bemetara) लग गयी ।

Vijayadashami Festival: A lot of people targeted each other in the name of great festival...CM's polite attack on this tweet of BJP...see
Raipur

Vijayadashami Festival : महापर्व के बहाने एक-दूसरे पर खूब लगे निशाना…BJP के इस TWEET पर CM का विनम्र हमला…देखें

रायपुर, 24 अक्टूबर। Vijayadashami Festival : एक तरफ जहां आज पूरे देश में महापर्व विजयादशमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस त्योहार के बहाने सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर खूब निशाना साधने में लगे हुए हैं। जी हां, दशहरे के दिन बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भ्रष्टाचार के रावण का दहन करने की बात लिखकर मौजूदा कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है। वहीं, बीजेपी के इस ट्वीट हमले का जवाब सीएम भूपेश बघेल बड़ी सादगी और शालीनता से देते नजर आए। बीजेपी के इस ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पलटवार करते हुए बड़े ही सादगी से पलटवार किया। सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा…“जाने दीजिए! पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी पार्टी की परंपरा रही है. पहले “छोटा आदमी”, “कुत्ता”, “बिल्ली” और न जाने क्या क्या कहा है…आज पिछड़ों को रावण दिखाकर उनका वध करने का भाजपा द्वारा पोस्टर जारी करने के बाद आप सबकी प्रतिक्रिया मुझे लगातार मिल रही है।“ CM बघेल ने आगे लिखा… “मैं आपसे कहना चाहूँगा कि विजयदशमी के पर्व को ख़ुशी से मनाइए, मैं आपके प्रति जवाबदेह हूँ, उनके कुकृत्यों से फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए- कमीशनखोरी, अशिक्षा, कुपोषण, किसानों की बदहाली, नक्सलवाद ही रावण का स्वरूप हैं। हम सबको मिलकर इन पर विजय पाना है, हम धीरे-धीरे कुछ कार्यों में कामयाब हुए हैं, बचे हुए पर हम फिर से मिलकर साथ काम करेंगे। बुराई हारेगी सच जीतेगा छत्तीसगढ़िया एक बार फिर जीतेंगे।” आज विजयादशी के दिन एक तरफ जहां पूरे देश में लोग एक-दूसरे का बधाई संदेश भेज रहे है। वहीं बीजेपी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए ट्वीट किया गया। बीजेपी के आफिसियल अकाउंट से किये गये ट्वीट में रावण का कार्टून बनाकर बीजेपी ने लिखा है- इस बार होगा भ्रष्टाचार के रावण का दहन…..।

Ambalika Sahu: Another big blow to Congress from Mungeli...now this leader has joined BJP
Raipur

Ambalika Sahu : मुंगेली से कांग्रेस को एक और बड़ा झटका…अब इस नेत्री ने थामा BJP का दामन…राजनीतिक गलियारों में हड़कंप

मुंगेली, 24 अक्टूबर। Ambalika Sahu : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। टिकट की आस लगाये बैठे, प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी होते ही बगावती तेवर सामने आने लगे हैं। सोमवार को जहां मुंगेली जिलाध्यक्ष सागर सिंह ने जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया, तो वहीं अब कांग्रेस की एक और नेत्री अंबालिका साहू ने भी पार्टी छोड़ दी है। अम्बालिका साहू ने बीजेपी प्रवेश कर लिया है। अंबालिका ने बिल्हा विधानसभा से कांग्रेस के लिए दावेदारी की थी। अंबालिका ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने दिल्ली में सदस्यता ली। आपको बता दें कि बिल्हा से टिकट नहीं मिलने से अंबालिकिा नाराज थी। कल ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया था। अंबालिका के इस्तीफे और भाजपा ज्वाइन करने से राजनीतिक गलियारों (Ambalika Sahu) में हड़कंप मच गया है। अंबालिका छग श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य थी।

BAGI NETA: Big blow to Congress from the high profile seat of Lormi...District President joins JCCJ's hand.
Raipur

BAGI NETA : लोरमी के हाई प्रोफाइल सीट से कांग्रेस को बड़ा झटका…जिला अध्यक्ष ने थामा JCCJ का हाथ

लोरमी, 24 अक्टूबर। BAGI NETA : मुंगेली जिले में विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने बागी तेवर के साथ पार्टी से इस्तीफा देते हुए जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे लोरमी विधानसभा में चुनावी समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहा है। जिले के लोरमी विधानसभा को हाई प्रोफाइल सीट माना जाता है। दरअसल, इस बार भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव तो कांग्रेस से पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू चुनावी मैदान पर प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं मुंगेली से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस जिसे कांग्रेस पार्टी ने लंबा प्रयास के बाद भी उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिला। इसके बाद कुछ दिनों से नाराजगी के बाद अब बागी तेवर के साथ उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का दामन थाम लिया है। बदलेगी लोरमी विधानसभा का चुनावी समीकरण वहीं इससे लोरमी में राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक जानकारों की माने तो इस बार लोरमी विधानसभा में चुनावी समीकरण बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि आने वाले समय में यह स्पष्ट होगा कि किस पार्टी के प्रत्याशी को लोरमी क्षेत्र की जनता का समर्थन मिलता है। आपको बताते चले कि सागर सिंह इस बार जोगी कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि यह स्पष्ट अब तक नहीं है कि किस विधानसभा से वह उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान पर उतरेंगे। वहीं इसको लेकर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जोगी कांग्रेस का दामन थामने वाले युवा नेता सागर सिंह ने बताया कि पार्टी के मुखिया अमित जोगी, रेणु जोगी सहित अन्य पदाधिकारियों के समक्ष JCCJ पार्टी जॉइन किया है। इसके बाद अब उनके ही निर्देश (BAGI NETA) पर आगे काम करने की बात कही है।