Raipur

JHIRAM CASE DECISION: Big statement of CM Baghel.... Said- This is like opening the door of justice...!
Raipur

BJP 2nd List : सांसदों को टिकट देने पर CM बघेल का करारा कटाक्ष…पूर्व IAS चौधरी के लिए बोले…? सुने बैक टू बैक VIDEO

रायपुर, 10 अक्टूबर। BJP 2nd List : बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर सीएम भूपेश बघेल का बयान आया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौटकर रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैने कहा था जानबूझकर सूची लीक की गई है, जो सूची आई है वो वही सूची है, नाम है जो लीक हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बीजेपी के रणनीति के तहत हुआ है, ये लीक कराया गया है लीक हुआ नही है। वहीं पुराने चेहरों को टिकट देने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जिनको जनता ने पहले नाकार दिया था, चाहे वो अमर अग्रवाल हो, राजेश मूणत हो, प्रेम प्रकाश पांडे हो ये सारे चेहरे जनता ने नाकार दिया था,उसपर बीजेपी ने विश्वास व्यक्त किया है। इनके पास कोई चेहरा नहीं है। जो जिस सीट पर हारे थे उन सारे लोगो को टिकट दिया है। वहीं साजा से ईश्वर साहू को टिकट देने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह लोग लाख कोशिश कर ले यह मुद्दा नहीं हो सकता। बीजेपी किसे टिकट देती है नही देती है उनकी नजरिया है। साजा में बीजेपी के और भी कार्यकर्ता थे। यह विसुध्द रूप से अराजनीतिक व्यक्ति है जिसे टिकट दिया है। वहीं सांसदों को टिकट देने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री को दूसरे लोकसभा से टिकट दे रहे है। रेणुका सिंह सांसद सरगुजा से, टिकट सोनहत से दिया है। विष्णुदेव साय रहते है पत्थलगांव में, उन्हे दिया कुनकुरी से टिकट है। गोमती साय रहती हैं कुनकुरी में, उन्हें पत्थलगांव से टिकट दिया है। ओपी चौधरी खरसिया (BJP 2nd List) से पलायन कर गये हैं। हारे हुए लोगो में बीजेपी दांव लगा रही है।

CG Assembly Election 2023: Counting of votes begins...! Interesting contest on these seats...see
Raipur

CG ELECTION 2023 : BJP ने 14 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा…छत्तीसगढ़ से यह है शामिल…देखें LIST

रायपुर, 09 अक्टूबर। CG ELECTION 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा समेत 5 राज्यों में चुनाव का एलान हो गया है। वहीं भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 85 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इन 85 प्रत्याशियों में बीजेपी ने 14 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। जिसमें 2 महिला सांसदों के नाम भी शामिल हैं। रेणुका सिंह सरगुजा से लोकसभा सांसद हैं और केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री (CG ELECTION 2023) हैं। वहीं गोमती साय रायगढ़ लोकसभा से सांसद हैं। ये है 14 महिला प्रत्याशियों के नाम भरतपुर सोनहत (अजजा) – रेणुका सिंह, सांसदसामरी (अजजा) – उद्धेश्वरी पैकराजशपुर (अजजा) – रायमुनि भगतपत्थलगांव (अजजा) – गोमती साय, सांसदलैलूंगा (अजजा) – सुनीति सत्यानंद राठियासारंगढ़ (अजा) – शिवकुमारी चौहानचंद्रपुर – संयोगिता सिंह जूदेवधमतरी- रंजना दीपेंद्र साहूकोंडागांव (अजजा) – लता उसेंडी भटगांव – लक्ष्मी राजवाड़ेप्रतापपुर (अजजा) – शकुंतला सिंह पोर्थेसरायपाली (अजा) – सरला कोसरियाखल्लारी – अलका चंद्राकरखुज्जी – गीता घासी साहू

Rain Alert Breaking: Monsoon will return again...! Rain warning in these states including Chhattisgarh in the next 48 hours
Raipur

Rain Alert Breaking : मानसून फिर लौटेगा…! अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। Rain Alert Breaking : एक बार फिर से देश के कई हिस्सों में मानसून की स्थिति फिर से बन रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लखनऊ, सतना, नागपुर, परभणी, पुणे और अलीबाग से होकर गुजर रही है। अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ महाराष्ट्र के अधिक हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं। 8 अक्टूबर तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों को प्रभावित करने की संभावना है। उत्तरी आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों पर एक परिसंचरण। बांग्लादेश के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लक्षद्वीप पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में मणिपुर से पूर्वी बिहार तक फैली हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश देखी जा सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु, केरल सहित देश के दक्षिणी भागों और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कुछ अच्छी बारिश हो सकती है। वहीँ, पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ओडिशा, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश (Rain Alert Breaking) हुई। पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई।

State Governance: Public holiday declared on Govardhan festival...order issued
Raipur

State Governance : गोवर्धन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित…आदेश जारी

रायपुर, 9 अक्टूबर। State Governance : राज्य शासन द्वारा गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार गोवर्धन पूजा के अवसर पर 13 नवंबर 2023 के पूर्व में नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाओं के लिए घोषित स्थानीय अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए। फलस्वरूप 15 नवंबर को भाईदूज पर्व के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर तथा रायपुर शहर में स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय (State Governance) के लिए लागू नहीं होगा।

Batting App Case: Minister Smriti Irani's verbal attack on CM Baghel... TS Baba's strong counterattack... Listen VIDEO
Raipur

CEC Meeting : टिकट पर फैसला…! 90 सीटों पर चर्चा के बाद अब फैसले की बारी…CM-डिप्टी सीएम दिल्ली कूच

रायपुर, 9 अक्टूबर। CEC Meeting : रविवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सभी 90 सीटों पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – सभी नामों पर चर्चा हुई है। ब्लॉक से जो आवेदन आए हैं, सर्वे में जो नाम आए हैं और जो नेताओं के रिकमेंडेशन हैं सब पर चर्चा हुई है। स्क्रीनिंग कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति की बैठकें हुई हैं। टिकट पर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद फैसला होगा। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रविवार को मुख्यमंत्री निवास में करीब 5 घंटे तक चली। दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले ये बैठक काफी अहम थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत समिति के सदस्य शामिल हुए। दिल्ली में सोमवार को होगी CWC की बैठक प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। CWC की बैठक के बाद उम्मीद है कि सेंट्रल इलेक्शन की कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक के बाद ही कांग्रेस की पहली सूची जारी होगी। अब तक 6 बार से ज्यादा कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। बैठक में कुल आवेदनों पर चर्चा हुई। 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों में काट-छांट कर लगभग 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी, जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद भी बैठकों का दौर जारी रहा और अब तक 65 सीट पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। बीजेपी की वायरल सूची के बाद कांग्रेस सतर्क बीजेपी की वायरल सूची के बाद कांग्रेस ज्यादा सतर्क (CEC Meeting) नजर आ रही है। तय नाम भी कहीं से लीक न हों और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक तक इसे पूरी तरह से गोपनीय रखने को लेकर भी चर्चा होगी। अगर सूची जारी होती है तो कहीं भी अनुशासनहीनता या विरोध हो तो कैसे कंट्रोल किया जाए, इसको लेकर भी चर्चा होगी।

Jati Janganana: Listen to Kumari Shailaja's back to back important statements on caste census VIDEO
Raipur

Jati Janganana : जाति जनगणना पर कुमारी शैलजा का बैक टू बैक अहम बयान सुने VIDEO

रायपुर, 8 अक्टूबर। Jati Janganana : जाति जनगणना पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी की स्थिति को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बिहार में हुआ है, और जैसा प्रियंका और राहुल गांधी ने कहा है, उसी तर्ज पर हमें करना चाहिए और हम करेंगे। इंडिया एलायंस में भी बात आई है कि जब तक हमें सही आंकड़े नहीं पता होंगे…हम लोगों को फायदा कैसे पहुंचाएंगे। आगामी चुनाव के मद्देनजर आहूत पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंची कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आज बैठकों का दौर चलेगा। हर बैठक महत्वपूर्ण होती है, लगातार चल रही है, और चलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का काम लगातार चल रहा है। पंचायती राज का बड़ा सम्मेलन हुआ. लोगों ने बढ़–चढ़कर भाग लिया, प्रियंका गांधी ने भी संदेश दिया। जनता कांग्रेस को दुबारा चुनेगी और हमारी सरकार बनेगी। कांग्रेस सीईसी की बैठक पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जब तक सीईसी उस पर ठप्पा नहीं लगाती, तब तक हमारे प्रपोजल प्रस्तावित होते हैं। कुछ दिन में जब बैठेगी सीईसी, तब प्रस्ताव सामने आ जाएगा। एआईसीसी की बैठक भी उस बीच की जाएगी। महिला वोटरों की संख्या बढ़ने पर कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार बनाने में महिलाओं का हमेशा विशेष योगदान रहता है। पिछली सरकार को गिराने में हमारी सरकार ने खास तौर पर महिलाओं पर फोकस किया था। हमें पूरा विश्वास है कि महिलाएं कांग्रेस का साथ देंगी। चर्चा के दौरान भाजपा के “चुनावी घंटी बजने पर सब याद आता है“ वाले बयान पर कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा कुछ ना ही बोले, बल्कि अपने गिरिबान (Jati Janganana) में झांक कर देखे कि किस प्रकार से उन्होंने देश को बांटने का प्रयास किया है।

Biranpur Violence: Big news...! 8 accused of Biranpur violence acquitted...hear the court's argument VIDEO
Raipur

Biranpur Violence : बड़ी खबर…! बिरनपुर हिंसा के 8 आरोपी बरी…सुने कोर्ट का तर्क VIDEO

बेमेतरा, 8 अक्टूबर। Biranpur Violence : बिरनपुर हिंसा व आगजनी मामले में 8 आरोपियोंको बरी कर दिया है। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बेमेतरा जिला कोर्ट ने इस मामले में माना की द्वेषपूर्ण तरीके से कार्यवाही की गयी है। शनिवार को जिला न्यायलय मे पंकज कुमार सिन्हा प्रथम सत्र न्यायधीश ने मामले की सुनवाई की। पुलिस द्वारा बनाये गए सभी 8 आरोपियों को निर्दोष पाया गया। सभी आरोपियों को न्यायधीश पंकज कुमार सिन्हा नें बरी कर दिया। पुलिस की जांच पर कोर्ट ने उठाये गंभीर सवाल आपको बता दें कि दो पक्षों में विवाद के चलते हिंसा भड़क गई थी। क्षेत्र में आगजनी भी हुई थी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई थी। 10 अप्रेल को छतीसगढ़ बंद के दौरान आगजनी हुई थी। जिले के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में सामुदायिक हिंसा में 1 युवक की हत्या के बाद सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये। कोर्ट ने घटना क्रम मे कोर्ट पुलिस प्रशासन, जिले के एसपी, आई कल्याण इलेसला और वर्तमान एडिशनल एसपी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि दोनों पुलिस अधिकारी के द्वारा इस प्रकरण मे किये गए विवेचना सम्बंधि घोर उपेक्षा एवं लापरवाही के लिए उनके विरुद्ध अलग से जांच (Biranpur Violence) किए जाने आवश्यकता है।

Candidates Names: Clash between BJP and Congress over names of candidates...Bandhi and Dharamjeet protested
Raipur

Candidates Names : प्रत्याशियों के नामों पर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान…बांधी और धर्मजीत का हुआ विरोध

बिलासपुर, 8 अक्टूबर। Candidates Names : विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच खींचतान चल रही है। ताजा मामला बिलासपुर का है, जहां मस्तूरी से बीजेपी विधायक डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी और तखतपुर से धर्मजीत सिंह को टिकट देने का अभी से विरोध शुरू हो गया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के बंगले का किया घेराव बीजेेपी की वायरल लिस्ट के बाद बिलासपुर जिले में भी कार्यकर्ता प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रत्याशियों को बदलने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के बंगले का घेराव कर जमकर नारेबाजी की गयी। भले ही बीजेपी ने सबसे पहले 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा दी थी, लेकिन दूसरी लिस्ट जारी करने में बीजेपी के पसीने छूट रहे है। ठीक यहीं हाल कांग्रेस का भी है, पिछले एक महीने से पार्टी में बैठको और मंथन का दौर जारी है, लेकिन कैडिंडेट के नामों पर अंतिम मुहर नही लग सकी है। कुल मिलाकर देखा जाये तो दोनों ही पार्टियों में प्रत्याशियों के नामों को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच बीजेपी की संभावित दूसरी लिस्ट का सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बीजेपी में बवाल मचा हुआ है। बांधी और धर्मजीत का हुआ विरोध रायपुर के धरसींवा से छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा का नाम सामने आते ही स्थानीय लोगों ने बाहरी बताकर सीधा विरोध कर दिया था। अभी ये मामला शांत भी नही हुआ था। इसी दौरान शनिवार को सीपत, मस्तूरी और मल्हार के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के बंगले का घेराव कर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि मस्तूरी विधानसभा से पहुंचे नाराज कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 20 साल से डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी को ही प्रत्याशी बनाये जाने से क्षेत्र में नाराजगी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बार नए और युवा चेहरे को मौका देने की बात प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी है। इसी तरह तखतपुर विधानसभा में भी संगठन के पदाधिकारियों ने जोगी कांग्रेस से बीजेपी में आए विधायक धर्मजीत सिंह को प्रत्याशी बनाने का विरोध किया है। सीपत के बीजेपी कार्यकर्ता तीजराम लाठिया, जयराम नगर के शिवानंद महाराज ने डॉ. बांधी को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष होने की बात कही। इसके साथ ही नए चेहरे को मस्तूरी से टिकट देने की मांग की।उधर अरूण साव के बंगले का घेराव कर जब पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे, तब वह घर पर ही मौजूद थे। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कृत्य पर जमकर नाराजगी जताई।अरुण साव ने साफ किया कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन पार्टी में अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग अपनी बात रखें। लेकिन नारेबाजी (Candidates Names) करने वालों को आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं की बातों को वे पार्टी के सामने रखेगी।

KORBA BREAKING: Now a cache of silver found in Korba...the accused ran away after seeing the police...Election connection...?
Raipur

KORBA BREAKING : अब कोरबा से मिला चांदी का जखीरा…पुलिस को देख भागा आरोपी…चुनावी कनेक्शन…?

कोरबा, 8 अक्टूबर। KORBA BREAKING : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही है। आज वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर चांदी की पोटली फेंककर भाग निकला। पोटली में लाखों के चांदी की पायल मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस चुनावी कनेक्शन का अनुमान लगाकर मामले की जांच कर रही। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के आचार संहिता की घोषणा से पहले पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसमें संदिग्धों के साथ-साथ वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। आज दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर के पास पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। अचानक एक व्यक्ति आकर पुलिस को बताया कि सड़क किनारे बाइक सवार कुछ पोटली फेंक कर भाग गया है। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और मौके पर पहुंची। जब पोटली खोलकर देखा तो चांदी के पायल भारी मात्रा में पोटली में बंधा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सामान चुनावी प्रपंच से भी जुड़ा हो सकता है। वास्तविकता क्या है, यह जानने के लिए लोग काफी बेचैन हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही. दर्री थाना प्रभारी चमन लाल सिंह ने बताया शाम 5 बजे गोपालपुर मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग चल रहा था। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। मुखबिर ने आकर बताया कि किसी बाइक सवार पोटली में कुछ सामान सड़क किनारे नाले में फेंककर गया है। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पोटली को देखा तो चांदी के पायल थे। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख बताई जा रही है। पुलिस मामले (KORBA BREAKING) की जांच कर रही है।

CG Assembly Election 2023: Counting of votes begins...! Interesting contest on these seats...see
Raipur

Promotion-Posting Breaking : इस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का प्रमोशन और पोस्टिंग…देखें आदेश

रायपुर, 7 अक्टूबर। Promotion-Posting Breaking : राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। कई जिलों के एई, ईई एवं सब इंजीनियरों को इधर से उधर किया गया है।