Raipur

Fifth Largest State: Chhattisgarh became the fifth largest state in the field of fish seed production
Raipur

Fifth Largest State : मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना पांचवा बड़ा राज्य

रायपुर, 10 अगस्त। Fifth Largest State : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा मछली पालन को कृषि का दर्जा प्रदान किये जाने से मत्स्य कृषकों को बिजली दर में छूट एवं निःशुल्क पानी और बिना ब्याज ऋण प्राप्त मिलने से उत्पादन लागत में बहुत कमी आई है। मत्स्य कृषकों की आमदनी में वृद्धि हो रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मछली बीज उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यो में शामिल है। अब यहॉ मछली अनुसंधान के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की इकाईया भी आगे आ रही है और छत्तीसगढ़ राज्य को मत्स्य पालन के क्षेत्र में बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार भी मिल चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन निरंतर विकास एवं प्रगति की ओर बढ़ रहा है।राज्य में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के तहत मत्स्य बीज उत्पादन कार्य से लेकर मत्स्य उत्पादन, मत्स्य विपणन का कार्य किया जा रहा है। राज्य मत्स्य बीज आपूर्ति के क्षेत्र में आत्म-निर्भर एवं भारत के अंतर्देशीय मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में छठवें स्थान से पांचवा बड़ा राज्य बन गया है। विगत पौने पांच वर्षों में राज्य का मत्स्य बीज उत्पादन 251 करोड़ से बढ़कर 344 करोड़ स्टेंडर्ड फ्राई हो गया है। मत्स्य बीज उत्पादन में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मत्स्य बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने हेतु मौसमी तालाबो में मत्स्य बीज संवर्धन कार्यक्रम के तहत मत्स्य पालको द्वारा मत्स्य बीज संवर्धन किया जा रहा है।इस योजना से 5 हज़ार से अधिक मत्स्य पालक लाभ उठा चुके है।इसी तरह वर्ष 23-24 में भी 500 मत्स्य पालको द्वारा मत्स्य बीज संवर्धन किया जा रहा है।विगत पौने पांच वर्षों में 23 नए सर्कुलर मत्स्य बीज हेचरी की स्थापना की गई है। वर्तमान में कुल 92 मत्स्य सरर्कुलर हेचरी मत्स्य बीज उत्पादन हेतु उपलब्ध है।ज्ञात हो कि राज्य और देश के अन्य राज्यो पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना,केरला और गोवा  के मत्स्य पालको के मांग के अनुरूप उत्तम गुणवत्ता वाले मत्स्य बीज आपूर्ति की जा रही है।

CG BIG NEWS: More than 50 judges transferred in Chhattisgarh, see full list
Raipur

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में 50 से ज्यादा जजों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर, 10 अगस्त।  CG Big News : हाईकोर्ट ने देर शाम कई न्यायिक सेवा के अधिकारियों का तबादले किये हैं। कई एडिश्नल व सेशंस जज, डिस्ट्रिक्ट जज, सिविल जज के तबादले किये गये हैं। 50 से ज्यादा जजों के तबादले किये गये हैं। देखिये पूरी लिस्ट

Farewell: Emotional moment...! When the district administration bid farewell to DFO Ashok Patel
Raipur

Farewell : भावुक पल…! जब DFO अशोक पटेल को जिला प्रशासन ने आत्मीय विदाई

बीजापुर/राजेश झाड़ी, 10 अगस्त। Farewell : बीजापुर वन मंडलाधिकारी अशोक पटेल का स्थानांतरण सुकमा जिले में होने के उपरांत जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा आत्मीय विदाई दी गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत रवि साहू ने डीएफओ अशोक पटेल के उत्कृष्ट कार्यो के बारे में बताया और पटेल के हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव सहित विभागीय सामंजस्य से शासकीय कार्यो में प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि पटेल के प्रशासनिक दायित्वो के सफलतापूर्वक निर्वहन करने की क्षमता अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा है। इस दौरान विभिन्न अधिकारियों ने डीएफओ अशोक पटेल के साथ किए गए कार्यो एवं सामंजस्य के साथ सफलतापूर्वक संपादित कार्यो के बारे में अपना-अपना अनुभव साझा किया। वहीं अशोक पटेल ने सभी अधिकारियों का अभार व्यक्त कर अपने अनुभवों को साझा करते हुए बीजापुर जिला प्रशासन कलेक्टर राजेन्द्र कटारा सहित सभी अधिकारियों के सहयोगात्मक व्यवहार से बीजापुर जिले के कठिन परिस्थिति में भी बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिली। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, सहायक आयुक्त केएस मशराम सहित सभी एसडीएम (Farewell), डिप्टी कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों ने पटेल को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Women Reservation Bill: Historic decision...only 2 votes against...see how many votes in favor
Raipur

Big News : अंबिकापुर से बड़ी खबर…! होली क्रास हॉस्पीटल में मरीज ने बेड के चादर को फंदा बनाकर झूल गया…मचा हड़कंप

अंबिकापुर, 08 जून। Big News : अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मरीज ने अस्पताल में ही फांसी लगा ली। प्राइवेट हास्पीटल में आत्महत्या की इस घटना ने हर किसी चौका दिया। जानकारी के मुताबिक मरीज कुछ दिनों से अस्पातल में भर्ती था, आज सुबह मरीज ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला अंबिकापुर के होली क्रास हॉस्पीटल का है। जानकारी के मुताबिग गांधीनगर थाना इलाके में स्थित होली क्रास हॉस्पीटल में एक मरीज को पिछले दिनों गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों की जांच में मालूम चला कि मरीज का दोनों किडनी खराब हो गया है। मरीज की परेशानी लगातार बढ़ रही थी। आज अचानक से मरीज ने हॉस्पिटल के शौचालय के समीप लोहे की ग्रिल में फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक मरीज ने अस्पताल के चादर को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक मरीज का इलाज चल रहा था, उसकी दोनों किडनी खराब थी। इस मामले में अब जांच शुरू हो गयी है।

Transfer Breaking: 12 district CEOs get new posting...see list
Raipur

CG Reservation Order Issued : कैबिनेट से मुहर…3 घंटे के भीतर जारी आदेश…देखिए क्या लिखा

रायपुर, 7 अगस्त। CG Reservation Order Issued : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। सभी विभागों के एचओडी, कमिश्नर, कलेक्टर व जिपं सीईओ को जारी निर्देश में शैक्षणिक संस्था में प्रवेश में आरक्षण के प्रावधान की जानकारी दी गयी है। मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया… मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा राज्य शासन की ओर से दायर एसएलपी में पारित अंतरिम आदेश दिनांक एक मई 2023 के अंतर्गत राज्य में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अनुसार नियुक्ति / चयन प्रक्रियाओं को जारी रखने हेतु अंतरिम राहत प्रदान की गई है। इस अंतरिम आदेश के अनुरूप ही, अंतरिम तौर पर, मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं में भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अंतर्गत करने का निर्णय (CG Reservation Order Issued) लिया गया है।

Jila Hospital: Big negligence of the hospital... Where was the dead body kept after the death of DSP...? WATCH YOURSELF VIDEO
Raipur

Jila Hospital : अस्पताल की बड़ी लापरवाही…DSP की मौत के बाद शव को कहां रखा…? खुद ही देखें VIDEO

जशपुर, 7 अगस्त। Jila Hospital : जशपुर में आजाक में पदस्थ डीएसपी हरिचरण सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डीएसपी की आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। यहां पर स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। जशपुर जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने डीएसपी की मौत के बाद उनके शव को कबाड़खाने के पास रख दिया। शव और कबाड़ खाने की फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी जागे और शव को कबाड़खाने से हटाया गया। बता दें, डीएसपी हरिचरण सिंह मनेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। कुछ दिन पहले ही डीएसपी हरिचरण सिंह का तबादला रायपुर हुआ था। एसएसपी डी रविशंकर ने डीएसपी हरिचरण सिंह आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने सुबह मरच्यूरी कक्ष पहुंचे जहां डीएसपी का शव ससम्मान रखा गया है। एसपी डी रविशंकर ने बताया कि जिले में पदस्थ डीएसपी हरि चरण सिंह की पूर्व मे पदस्थापना अजाक में थी। ट्रांसफर जिला पुलिस मुख्यालय में हो गया था। वर्तमान में हुआ जशपुर में ही रह रहे थे। तबीयत खराब हो गई थी। पहले वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जहां उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें शासकीय जिला अस्पताल जशपुर रिफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है परिवार वालों के आने के बाद अगली प्रक्रिया विधिवत की जाएगी। वर्तमान में उनकी मृत देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखा गया है। परिवार वाले के आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार (Jila Hospital) करेंगे।

Horrific Road Accident: High speed bus trampled 17 cattle… dead body lying on the road
Raipur

Horrific Road Accident : तेज रफ्तार बस ने 17 मवेशियों को रौंदा…सड़क पर बिछी लाश ही लाश

महासमुंद, 7 अगस्त। Horrific Road Accident : जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया है। वहीं घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। बता दें कि, NH-53 पर वन काष्ठागार के पास महेंद्रा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG04-MA-7914 ने 17 मवेशी को रौंद दिया।जानकारी के अनुसार, बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी। उसी वक्त ये भीषण हादसा हुआ है। हादसे के बाद चालक रफूचक्कर हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तुमगांव पुलिस मौके (Horrific Road Accident) पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Bhupesh Cabinet Decision: Reservation will be implemented in educational institutions... Important decision of Bhupesh cabinet
Raipur

Bhupesh Cabinet Decision : शैक्षणिक संस्थाओं में लागू होगा आरक्षण…भूपेश कैबिनेट का अहम निर्णय

रायपुर, 7 अगस्त। Bhupesh Cabinet Decision : भूपेश सरकार ने कैबिनेट में अहम निर्णय लेते हुए शैक्षणिस संस्थाओं के लिए आरक्षण लागू होगा। SC, ST, OBC के लिए 58 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया :- मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा राज्य शासन की ओर से दायर एसएलपी में पारित अंतरिम आदेश दिनांक एक मई 2023 के अंतर्गत राज्य में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अनुसार नियुक्ति / चयन प्रक्रियाओं को जारी रखने हेतु अंतरिम राहत प्रदान की गई है। इस अंतरिम आदेश के अनुरूप ही, अंतरिम तौर पर, मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं में भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अंतर्गत करने का निर्णय (Bhupesh Cabinet Decision) लिया गया है।

Bhupesh Cabinet Aaj: Important meeting of Bhupesh cabinet today... These big decisions will be sealed
Raipur

Bhupesh Cabinet Aaj : भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज… इन बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

रायपुर, 7 अगस्त। Bhupesh Cabinet Aaj : भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक कल होने वाली है। सुबह 11.15 बजे ये बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। मुख्यमंत्री की बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक बैठक में 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। प्रदेश में कृषि की स्थिति, खाद-बीज की उपलब्धता के अलावे 15 अगस्त को होने वाली घोषणाओं पर भी मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 7 अगस्त को पूर्वान्ह 11.15 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के केबिनेट हाल में होगी। काफी अंतराल के बाद ये कैबिनेट हो रही है, लिहाजा उम्मीद है कि इस कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। संविदाकर्मियों की मांगों को लेकर भी सरकार विचार कर सकती है। पिछली कैबिनेट में संविदाकर्मियों की मांगों पर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी थी, जिसके बाद 27 फीसदी मानदेय उनका (Bhupesh Cabinet Aaj) बढ़ाया गया था, लेकिन संविदा कर्मचारी अभी भी नाखुश दिख रहे हैं।

AICC Big Breaking: Appointment of Vice President in Chhattisgarh Congress Backward Class Cell…view order
Raipur

AICC Big Breaking : छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष की नियुक्ति…देखें आदेश

रायपुर, 06 अगस्त। AICC Big Breaking : छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष नियुक्ति हुई। शंकरलाल साहू पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए। कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके महेतर साहू के पुत्र शंकर लाल साहू है। यह नियुक्ति AICC ने की है। कोरबा, राजनांदगांव, सुरजपुर, कांकेर, दुर्ग के प्रभारी बनाए गए।