CG Cabinet Breaking : साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जुलाई को…! कई महत्वपूर्ण लिए जाएंगे

Spread the love

रायपुर, 18 जुलाई। CG Cabinet Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जुलाई शुक्रवार को नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। बैठक का आयोजन दोपहर 3 बजे किया गया है।

बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। विधानसभा के मानसून सत्र के ठीक पहले होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जुलाई शुक्रवार को नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी।

कल दोपहर तीन बजे विष्णुदेव कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक महानदी भवन मंत्रालय में होगी। कैबिनेट में विधानसभा के मानसून सत्र में रखे जाने वाले कुछ विधेयकों को हरी झंडी दी जाएगी। बैठक से पहले मुख्यमंत्री आज देर शाम दिल्ली से लौट आएंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा तथा वित्त मंत्र ओपी चौधरी भी दिल्ली गए थे। वे भी लौटेंगे।