CG ELECTION 2023 : BJP ने 14 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा…छत्तीसगढ़ से यह है शामिल…देखें LIST

Spread the love

रायपुर, 09 अक्टूबर। CG ELECTION 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा समेत 5 राज्यों में चुनाव का एलान हो गया है। वहीं भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 85 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

इन 85 प्रत्याशियों में बीजेपी ने 14 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। जिसमें 2 महिला सांसदों के नाम भी शामिल हैं। रेणुका सिंह सरगुजा से लोकसभा सांसद हैं और केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री (CG ELECTION 2023) हैं। वहीं गोमती साय रायगढ़ लोकसभा से सांसद हैं।

ये है 14 महिला प्रत्याशियों के नाम

भरतपुर सोनहत (अजजा) – रेणुका सिंह, सांसद
सामरी (अजजा) – उद्धेश्वरी पैकरा
जशपुर (अजजा) – रायमुनि भगत
पत्थलगांव (अजजा) – गोमती साय, सांसद
लैलूंगा (अजजा) – सुनीति सत्यानंद राठिया
सारंगढ़ (अजा) – शिवकुमारी चौहान
चंद्रपुर – संयोगिता सिंह जूदेव
धमतरी- रंजना दीपेंद्र साहू
कोंडागांव (अजजा) – लता उसेंडी

भटगांव – लक्ष्मी राजवाड़े
प्रतापपुर (अजजा) – शकुंतला सिंह पोर्थे
सरायपाली (अजा) – सरला कोसरिया
खल्लारी – अलका चंद्राकर
खुज्जी – गीता घासी साहू