MP Election 2023: BJP announced in-charges for 230 assembly seats...CM will handle the responsibility of the area...?MP Election 2023
Spread the love

भोपाल, 09 अक्टूबर। MP BJP Candidates List : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी बीच बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में कुल 57 लोगों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत 24 मंत्रियों को टिकट गया है। साथ ही सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इस लिस्ट में प्रदेश के किसी भी मंत्रियों की सीट नहीं बदली गई है। अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया, ग्वालियर से प्रद्मुम सिंह तोमर, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, दतिया से नरोत्तम मिश्रा, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, रहली से गोपाल भार्गव, पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह, रीवा से राजेंद्र शुक्ल, अनूपपुर से बिसाहू लाल सिंह, मानपुर से मीना सिंह, परसवाड़ा से राम किशोर कांवरे, हरदा से कमल पटेल, सांची से प्रभुराम चौधरी, नरेला से विश्वास सारंग, हरसूद से विजय शाह, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बदनावर से राजवर्धन सिंह, सांवेर से तुलसी सिलावट, उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग, जावद से ओम प्रकाश सखलेचा, खरगापुर से राहुल लोधी को टिकट मिला है।

बता दें कि इससे पहले बीजेपी पहली, दूसरी और तीसरी सूची में कुल 79 नामों का ऐलान कर चुकी है। इस तरह से बीजेपी अब तक अपने 136 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। 94 सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित करना बाकी है।

दतिया- नरोत्तम मिश्राबदनावर- राजवर्धन सिंह दत्तीगांवबड़वानी- प्रेम सिंह पटेलखरगापुर- राहुल सिंह लोधीजावद-ओमप्रकाश सकलेचाअनूपपुर-बिसाहूलाल सिंहमल्हारगढ़-जगदीश देवड़ामल्हारगढ़- जगदीश देवड़ाअटेर- अरविंद सिंह भदौरियासुरखी- गोविंद राजपूतरहली- गोपाल भार्गवखुरई-भूपेंद्र सिंहग्वालियर- प्रद्मुम सिंह तोमर
ग्वालियर ग्रामीण – भारत सिंह कुशवाहपन्ना – बृजेंद्र प्रताप सिंह
रीवा – राजेंद्र शुक्लमानपुर – मीना सिंह

परसवाड़ा – राम किशोर कांवरे
हरदा – कमल पटेल
सांची – प्रभुराम चौधरी
नरेला – विश्वास सारंग
हरसूद – विजय शाह
सांवेर – तुलसी सिलावट
उज्जैन दक्षिण – मोहन यादव

एमपी में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 30 अक्टूबर तक नामांकन हो सकेंगे। नामांकन की जांच 31 अक्टूबर को होगी। 2 नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। वहीं मतदान 17 नवंबर को किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में कुल 5.6 करोड़ वोटर हैं। प्रदेश में 4523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. कंट्रोल रूम से हर बूथ की निगरानी होगी। सभी पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर के दायरे में होंगे। शिकायत मिलने ( MP BJP Candidates List) पर 100 मिनट में कार्रवाई होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि 17 अक्टूबर तक वोटर लिस्ट जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *