CG Exit Poll 2024 Results : छत्तीसगढ़ में BJP कर सकती है क्‍लीन स्‍वीप…! भूपेश बघेल के हाथ से जा सकती है राजनांदगांव सीट…देखें बाकी जिलों का हाल

Spread the love

रायपुर, 01 जून। CG Exit Poll 2024 : छत्तीसगढ़ में 11 सीटों से कुल 220 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनकी किस्मत दांव पर है। यहांं कुल 11 लोकसभा निर्वाचन सीटों के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में 3 चरणों में कुल 72.8% मतदान हो चुका है।

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को नौ जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलीं थी। बस्तर, राजनांदगांव, कांकेर, महासमुंद, सरगुजा, रायगढ़ , कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायपुर और बिलासपुर में मतदान हुआ। वर्ष 2019 के आम चुनाव के मतदान की तुलना में 1.31 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2019 में 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्‍य में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान हुआ था।

राजनांदगांव सीट पर भूपेश बघेल को भी खतरा

इंडिया टुडे के एक्सिस माय सर्वे के आंकड़ो के अनुसार भाजपा छग में क्लीन स्वीप कर सकती है। यहां हॉट सीट मानी जानें वाली राजनांदगांव से भूपेश बघेल चुनाव हार सकते हैं।

राजनांदगांव में टक्कर

एग्जिट पोल के आंकड़ों में इंडिया टीवी के मुताबिक छग में भाजपा को 10-11 और कांग्रेस को 0-1 को मिल सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट राजनांदगांव में टक्कर देखने को मिली है।

दुर्ग सीट पर कांटे की टक्कर

छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट पर कांटे की टक्कर है। 

सभी 11 सीट भाजपा की झोली में जा सकती हैं

छत्तीसगढ़ में भाजपा क्लीन स्वीप कर सकती है। मतलब राजनांदगांव सीट पर भूपेश बघेल हार रहे हैं। पिछले चुनावों में भी भाजपा ने सभी 11 सीट जीती थी। 

छग की सरगुजा लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला

सरगुजा लोकसभा सीट के समीकरण को चिंतामणि महाराज ने दिलचस्प कर दिया है। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक चिंतामणि महराज ने को भाजपा ने सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था जिनके सामने कांग्रेस ने शशि सिंह को प्रत्याशी बनाया था।