CG Live Accident : बाइक सवारों का दिल दहलाने वाला सड़क हादसा…देखें VIDEO

Spread the love

धमतरी, 3 जुलाई। CG Live Accident : नशे में धुत दो युवकों को बाइक चलाना महंगा पड़ गया। दरअसल, युवक शराब पीकर काफी तेजी से बाइक चला रहा था, तभी युवक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक पलट गई। इस दौरान उनके पीछे बैठा शख्स अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क पर गाड़ी को इस तरह असंतुलित चलाते देख उनके पीछे चल रही कार ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। यह घटना बिरेझर थाना के कोडेबोड की है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत बाइक सवार दो युवक स्पीड से बाइक दौड़ा रहे थे। तभी कोडेबोड के पास अनियंत्रित होकर बाइक फेका गई और दोनों जख्मी हो गए। घायल युवकों को अभनपुर के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से घायलों को मेकाहारा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

दुर्घटना में सुनील देवांगन और ओम निर्मलकर घायल (CG Live Accident) हुए हैं। दोनों रायपुर के रहने वाले हैं। वे अपने रिश्तेदार के घर केरेगांव गए थे, वहीं से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। दोनों घायलों को मेकाहारा रेफर कर दिया गया है।

देखिये हादसे का वीडियो-