CG Mayor Election: 79 candidates are facing each other for mayor in Chhattisgarh...! 8 mayor candidates of Congress-BJP are millionaires...! Minal Chaubey has a lot of gold…Deepti Dubey's wealth increased…Read the interesting figures of the affidavit hereCG Mayor Election
Spread the love

रायपुर, 02 फरवरी। CG Mayor Election : छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगम में मेयर के लिए 79 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के बाद उनकी संपत्ति, क्रिमिनल रिकॉर्ड समेत कई जानकारी सामने आई हैं। बीजेपी और कांग्रेस में कुल 10 मेयर प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं 10 लखपति हैं। इनमें 6 कैंडिडेट्स पर कर्ज भी है।

वहीं क्रिमिनल रिकॉर्ड की बात करें तो बीजेपी-कांग्रेस के 2-3 मेयर कैंडिडेट्स पर ही 1-2 केस हैं। बाकी अधिकतर प्रत्याशियों को ‘बेदाग’ कहा जा सकता है। उन पर कोई क्रिमिनल केस नहीं है। रायपुर से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे के पास करीब 500 ग्राम सोना है।

मीनल चौबे के पास अधिक गोल्ड

अगर गोल्ड आभूषणों की तुलना करें, तो बीजेपी की मेयर कैंडिडेट मीनल चौबे के पास अधिक सोना है। उनके पास 50 तोला (लगभग 500 ग्राम) सोना है, जिसका अनुमानित मूल्य 40 लाख है। वहीं, दीप्ति दुबे (कांग्रेस) के पास 120 ग्राम सोना है, जिसका अनुमानित मूल्य 3 लाख 27 हजार 600 है।

पिछले चुनाव के मुकाबले मीनल चौबे की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। खासकर बैंक में जमा और अचल संपत्तियों के मूल्य में। मीनल चौबे के पास 7 लाख 54 हजार कैश है, जो उनके पति की संपत्ति से अधिक है।मीनल चौबे वर्तमान में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष। तीन बार की पार्षद हैं। कई अलग-अलग पदों में रही हैं।

दीप्ति की भी संपत्ति बढ़ी

वहीं, दीप्ति दुबे की संपत्ति में पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई है। उनके पास नई अचल संपत्तियां और निवेश जुड़े हैं, जिससे कुल संपत्ति बढ़ी है। पति प्रमोद दुबे के बैंक खातों में अधिक कैश जमा है, जो लगभग 19 लाख 97 हजार 765 रुपए है, जबकि दीप्ति दुबे के पास 4 लाख 14 हजार 803 हैं।

दीप्ति दुबे पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन पति चुनाव लड़ चुके हैं। दीप्ति पूर्व मेयर और सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। 2014 से कांग्रेस में एक्टिव हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कैंपेनिंग की। महिलाओं में अच्छी पकड़ है। मेंटल हेल्थ क्लिनिक चलाती हैं।

पूजा के मुकाबले कांग्रेस के प्रमोद ज्यादा अमीर

बीजेपी के पूजा के मुकाबले कांग्रेस के प्रमोद कुमार नायक ज्यादा अमीर हैं। पूजा के पास 1 करोड़ 77 लाख और प्रमोद के पास 5 करोड़ 23 लाख 57 हजार की संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के पास एक लाख रुपए कैश है, जबकि उनके पति के पास भी केवल एक लाख रुपए कैश है। दोनों ने अपने बैंक अकाउंट में जमा राशि का विवरण शपथपत्र में उपलब्ध नहीं कराया है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक के पास एक लाख रुपए कैश और 6 बैंक अकाउंट में 3 लाख 44 हजार रुपए जमा है। जबकि, उनकी पत्नी मीतू नायक के पास 70 हजार रुपए कैश और चार बैंक अकाउंट में 36 लाख 2 हजार रुपए जमा है। वहीं, उनकी बेटी अर्नवी के पास 5 हजार रुपए कैश, दो बैंक में 5 लाख 30 हजार 370 रुपए जमा है।

बीजेपी की अल्का करोड़पति

दोनों मेयर प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। अलका बाघमार के पास प्रेमलता साहू से ज्यादा संपत्ति है। अलका के पास 1 लाख रुपए नकद और सतीश के पास 1.5 लाख रुपए नकद हैं। अलका बाघमार के पास 3 लाख रुपए का बैंक बैलेंस है। सतीश के पास तीन अलग-अलग खातों में 40.68 लाख रुपए जमा हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू के ज्यादा उनके पति पोषण साहू के पास संपत्ति है। नगद में भी पति के पास अधिक पूंजी है। प्रेमलता के पास 12 हजार रुपए कैश है। वहीं पति पोषण साहू के पास 71,550 रुपए हैं। जमा पूंजी की बात की जाए तो प्रेमलता के अकाउंट में मात्र 20 हजार रुपए है। पोषण साहू के तीन अलग-अलग बैंक खातों को मिलाकर कुल सवा तीन लाख रुपए हैं।

जानकी ज्यादा पढ़ी-लिखी, कैश भी ज्यादा

कांग्रेस प्रत्याशी जानकी के पास 2 लाख कैश है। यानी कांग्रेस प्रत्याशी ज्यादा अमीर है और ज्यादा पढ़ी-लिखी भी हैं। दोनों ने कुल संपत्ति भी पेश नहीं किया है। बीजेपी प्रत्याशी जीवर्धन चौहान पहली बार चुनाव लड़ रहे। उनके पास केवल 20 हजार कैश और जमीन है। इनके पास 10 तोला सोना (8 लाख कीमत) और 250 ग्राम चांदी (एक लाख कीमत) है।

निखिल के पास अपनी कार या घर नहीं

मधुसूदन की पत्नी के बैंक खाते में 84 हजार 670 रुपए हैं। डाकघर खाते में 1 लाख 44 हजार जमा है। 6 लाख की पॉलिसी है। 12 लाख रुपए का सोना, 30 लाख की मकान। खुद के नाम पर 35 लाख की कृषि भूमि। पत्नी के नाम पर 30 लाख की कृषि भूमि। पत्नी के नाम पर 10 लाख का प्लाट रायपुर में है। वहीं, निखिल के पास कोई चार पहिया वाहन नहीं, खुद का जमीन और मकान भी नहीं है।

22 करोड़ की संपत्ति, 8 करोड़ का लोन

अचल संपत्ति में डॉ. तिर्की के नाम पर 80 लाख रुपए से अधिक कीमत की कृषि भूमि, अंबिकापुर में 92 लाख 60 हजार रुपए की भूमि, फुंदुरडिहारी में 17 लाख 96 हजार की भूमि और 4 करोड़ रुपए का मकान घोषित किया है।

डॉ. अजय तिर्की ने नमनाकला में 10 करोड़ 98 लाख रुपए की जमीन होना भी बताया है। कुल अचल संपत्ति का मूल्य 16 करोड़ 88 लाख रुपए बताया गया है। डॉ. तिर्की के पास फोर्ड इंडेवर वाहन है। डॉ. तिर्की की पत्नी और बच्चों के नाम पर अच-अचल संपत्ति नहीं है।

दोनों प्रत्याशी के पास सोना-चांदी लगभग बराबर

हलफनामा के अनुसार, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के पास टीवीएस जूपिटर स्कूटी, सोने के आभूषण 300 ग्राम (24 लाख कीमत) और 1 किलो चांदी (90 हजार कीमत) के जेवरात हैं।

बीजेपी की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के पास 4 लाख 30 हजार और उनके पति के पास 2 लाख 75 हजार रुपए हैं। उनके पास 350 ग्राम सोना (25 लाख कीमत) और एक किलो चांदी (90 हजार कीमत) के आभूषण हैं। संजू देवी राजपूत के पास किसी प्रकार का वाहन नहीं है। उनके पति के पास एक दोनाली बंदूक है। जिसकी कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है।

एक साल में संपत्ति न बढ़ी, न घटी

डॉ. अजय तिर्की ने दिसंबर 2023 में रामानुजगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति 21 करोड़ 97 लाख रुपए घोषित की थी। एक साल बाद उन्होंने कुल संपत्ति 22 करोड़ रुपए घोषित की है। विधानसभा चुनाव के दौरान बैंक बकाया 8 करोड़ 25 लाख रुपए बताया गया था जो अब घटकर 7 करोड़ 97 लाख रुपए हो गया है।

मंजूषा भगत की संपत्ति 21 लाख

भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत ने खुद की संपत्ति 21 लाख रुपए और करीब 20 लाख रुपए पति की संपत्ति घोषित की है। मंजूषा भगत के पास नकदी रकम ढाई लाख रुपए है। बैंक खातों में 15 हार 680 रुपए जमा हैं। करीब 2 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर हैं। उनके नाम पर पटपरिया में कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 18 लाख 56 हजार रुपए बताई गई है।

मंजूषा भगत के पति के बैंक खाते में 19 लाख 33 हजार रुपए जमा हैं। इसके अलावा पति या खुद के नाम पर कोई आवासीय भूमि और न ही बैंक लोन है। मंजूषा भगत के पास खुद की चारपहिया वाहन भी नहीं है।

शपथ पत्र में शिक्षा 12वीं, प्रोफाइल में बीए

मंजूषा भगत ने शपथ पत्र में खुद की शिक्षा 12वीं बताई है। भाजपा कार्यालय की तरफ से जारी प्रोफाइल में उनकी शिक्षा बीए, एलएलबी बताया गया है। मंजूषा भगत ने एलएलबी पूरा नहीं किया है। मार्कशीट की अनुपलब्धता के कारण संभवतः उन्होंने स्नातक डिग्री शपथ पत्र में नहीं लिखा है।

डॉ. विनय जायसवाल करोड़पति

कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी से ज्यादा पढ़े-लिखे और अमीर हैं। चिरमिरी नगर निगम के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल करोड़पति हैं। उनकी खुद और परिवार की कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपए से अधिक है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय ने अपने परिवार की कुल संपत्ति 32 लाख रुपए घोषित की है।

6 करोड़ से अधिक की जमीन और व्यवसायिक परिसर

डॉ. विनय जायसवाल पेश से चिकित्सक हैं और गणेश विनायक हॉस्पिटल के संचालक हैं। उनके नाम पर बचरापोड़ी में 30 लाख की कृषि भूमि और रायपुर में एक करोड़ 39 लाख रुपए की गैर कृषि भूमि है। रायपुर में 4.50 करोड़ रुपए कीमत के आवासीय और व्यवसायिक परिसर हैं।

पत्नी कंचन जायसवाल के नाम पर रायपुर में 3 प्लाट 4659 वर्गफुट, 2336 वर्गफुट और 1385 वर्गफुट के हैं। इसके साथ ही पोड़ी में 1.80 हेक्टेयर भूमि है। इसका बाजार मूल्य नहीं बताया गया है, लेकिन यह लाखों रुपए की है।

6 साल में दोगुनी हुई विनय जायसवाल की संपत्ति

डॉ. विनय जायसवाल ने 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान परिवार की कुल संपत्ति 3.41 करोड़ रुपए घोषित की थी। इसके साथ ही उनपर 1.24 करोड़ का बैंक कर्ज था। बैंक ऋण उन्होंने पूरा चुका दिया है। इसके बाद भी उनकी संपत्ति दोगुने से ज्यादा बढ़ी है।

बीजेपी के संजय करोड़पति

बीजेपी के संजय पांडेय पहली बार चुनाव लड़ रहे। संजय के पास 48 हजार 750 रुपए कैश और उनकी पत्नी के पास 42 हजार रुपए कैश है। जबकि संजय के पास सोना 170 ग्राम (7 लाख 65 हजार कीमत), चांदी 250 ग्राम (11250 कीमत) है। पत्नी के पास 400 ग्राम सोना (18 लाख कीमत) और चांदी 3 किलो (13 लाख 5 हजार कीमत) है।

वहीं, कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू के पास 20.51 ग्राम सोना (1 लाख 60 हजार कीमत, 1.25 ग्राम चांदी (1 लाख 5 हजार कीमत), पत्नी के पास 50 ग्राम सोना (4 लाख कीमत) है। इसके अलावा मलकीत सिंह गैदू भी कोई चुनाव नहीं लड़े। उनकी पत्नी के पास 8 लाख 80 हजार रुपए कैश हैं। जबकि जमीन और घर संपत्ति का बाजार मूल्य 1 करोड़ 19 हजार 644 रुपए हैं।

You missed