CG Naxalite Attack : सुकमा जिले से आ रही है एक बड़ी खबर…! ऑपरेशन पर निकले 2 जवान शहीद 4 घायल…यहां देखें VIDEO

Spread the love

सुकमा, 18 जुलाई। CG Naxalite Attack : सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर नक्सलियों ने अपने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। ऑपरेशन पर निकले जवानों पर IED से हमला किया है। नक्सलियो के इस हमले में STF के 4 जवानों के घायल होने की खबर है। वहीं, दो जवानों की शहीद होने की खबर आ रही है। हालांकि घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ के जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर एक ऑपरेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक जवानों पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में 6 जवान घायल हो गए हैं।

इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मौके से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। ब्लास्ट की सूचना के बाद मौके के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा जा रहा है। हालांकि अभी घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट। ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान हुए शहीद। 4 जवान हुए जख्मी। घायल जवानों का जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज। बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किए जाने की चल रही तैयारी। ऑपरेशन से लौटते वक्त पाइप बम में किया ब्लास्ट। STF के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू आरक्षक सतेर सिंह हुए शहीद। घायल जवानों के नाम पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार। CRPF, कोबरा, CAF, DRG, और STF के जवान निकले थे एंटी नक्सल ऑपरेशन पर। बीती रात तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट।