Spread the love

रायपुर, 18 फरवरी। CG Panchayat Election Result : छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ। सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से अपराह्न दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन

प्रदेश में पहले चरण में कुल 162 जिला पंचायत सदस्यों के लिए सोमवार को चुनाव हुए थे। बस्तर से लेकर सरगुजा तक बंपर पोलिंग हुई थी। करीब 76 फीसदी मतदान हुआ था।

मतदान के बाद तुरंत मतों की गिनती चल रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक 162 में से 140 के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 109 में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं। कांग्रेस के 24 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। निर्दलीय 6 और गोंगपा 1 सीट प्राप्त की है।

छह ऐसे जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं, जो किसी दल से संबंधित नहीं है। यानी निर्दलीयों ने जीत दर्ज की हैं। एक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के समर्थक ने जीत हासिल की है। रगुजा के सात जिला पंचायत सीट में से तीन में भाजपा जिला पंचायत क्रमांक एक में जिला भाजपा अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की पत्नी दिव्या भारत सिंह ने जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा युवा आयोग के अध्यक्ष की पत्नी, और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के भाई विजय अग्रवाल ने जीत हासिल की है। दो में कांग्रेस समर्थित जीते हैं।

सूरजपुर जिले में भाजपा को झटका लगा है। यहां छह में से सभी छह जिला पंचायत की सीट भाजपा हार गई। हारने वालों में पूर्व सांसद मुरारी लाल सिंह की बहु पुष्पा सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह भी शामिल है।

निकाय चुनावों में BJP की बड़ी जीत

बता दें कि, राज्य में हाल ही में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद जीते। 49 नगर परिषदों में अध्यक्ष पदों में से, भाजपा ने 35, कांग्रेस ने आठ, आम आदमी पार्टी ने एक, जबकि निर्दलीय (CG Panchayat Election Result) उम्मीदवारों ने पांच पर कब्जा किया।