Chief Secretaries of CG : सेवा का सम्मान…! अमिताभ जैन हुए सेवानिवृत्त…राज्यपाल ने किया राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट…छत्तीसगढ़ को अब तक मिले 12 मुख्य सचिव…जानिए किसने कब संभाली कमान…यहां देखें List

Spread the love

रायपुर, 30 जून। Chief Secretaries of CG : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज अपने सेवाकाल से औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की।

राज्यपाल डेका ने अमिताभ जैन के दीर्घ प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त मुख्य सचिव को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सेवाकाल को राज्य प्रशासन के लिए प्रेरणादायक बताया।

अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ शासन में अपने कार्यकाल के दौरान वित्त, योजना, नगरीय विकास, और प्रशासनिक सुधार जैसे अहम विभागों में नेतृत्व किया। वे 2020 में मुख्य सचिव नियुक्त हुए थे और अपने संतुलित प्रशासन, शांत व्यवहार और नीतिगत स्पष्टता के लिए प्रशंसित रहे।

राजभवन में हुई यह मुलाकात सौहार्द्र और सम्मान (Chief Secretaries of CG) के भाव के साथ संपन्न हुई, जिसमें राज्यपाल ने उनके समर्पण और निष्ठा को राज्य के लिए मूल्यवान बताया।

छत्तीसगढ़ में अब तक मिले है 12 मुख्य सचिव

क्रमांकनामकार्यकाल
1अरुण कुमार30 अक्टूबर 2000- 31 जनवरी 2003
2सुयोग्य कुमार मिश्रा31 जनवरी 2003- 30 जून 2004
3ए.के. विजयवर्गीय1 जुलाई 2004- 7 नवंबर 2005
4आर.पी. बगई7 नवंबर 2005- 31 जनवरी 2007
5शिवराज सिंह31 जनवरी 2007- 31 जुलाई 2008
6पी. जॉय उम्मेन31 जुलाई 2008- 7 फरवरी 2012
7सुनील कुमार7 फरवरी 2012- 28 फरवरी 2014
8विवेक ढांढ28 फरवरी 2014- 11 जनवरी 2018
9अजय सिंह11 जनवरी 2018- 2 जनवरी 2019
10सुनील कुजूर2 जनवरी 2019- 31 अक्टूबर 2019
11आर.पी. मंडल31 अक्टूबर 2019- 30 नवंबर 2020
12अमिताभ जैन30 नवंबर 2020- 30 जून 2025