नई दिल्ली, 21 फरवरी। CM Madam’s Action : राजधानी दिल्ली में भाजपा सरकार ने आज यानी शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया है। नई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं खत्म दी है। इतना ही नहीं पूर्व सरकारों ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्ति किया था, अब उनको तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जानकारी के अनुसार, कई अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे बोर्ड कारपोरेशन में भेजा गया था। वहीं, सप्ताह भर पहले सभी विभागों से पूर्व सरकार की ओर से कंट्रैक्ट और व्यक्तिगत स्टाफ की जानकारी मांगी गई थी। उनको मूल विभाग में लौटने को कहा गया है।
राष्ट्रपति और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी सीएम रेखा गुप्ता बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपहर में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता शाम में पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी।