Vishnudev government will give not 1 or 2 but full 3 crore rupees to the players who win gold medalCM Vishnudev
Spread the love

रायपुर, 29 अगस्त। CM Vishnudev : मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की।

CM ने खिलाड़ियों की पीड़ा की महसूस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही हम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान कर रहे है। आज इस समारोह में 01 करोड़ 36 लाख रूपए की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अच्छी अधोसंरचना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारेंगे ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़िया प्रदर्खेशन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।

खिलाड़ियों को मिला 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए

वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 6, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 4, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 7, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया