गुणवत्तापूर्ण गिरदावरी के लिए करें प्रमाणिक रिपोर्टिंग : प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत

*- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश*

*- भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की होगी शुरूआत*

*- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 की अवधि में होगी*

*- जनगणना के लिए 20 एवं 21 फरवरी 2026 को प्रशिक्षण प्रदान करने के दिए निर्देश*

*- उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की करते रहें सतत मानिटरिंग*

*- गर्भवती महिलाओं को परामर्श, सावधानी एवं एएनसी चेकअप के संबंध में अच्छी तरह जानकारी करें प्रदान*

*- प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली*

राजनांदगांव 17 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने अधीनस्थ निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय करने की कार्रवाई करें। उन्होंने एक योजना एक खाता के क्रियान्वयन के लिए कहा तथा बैंक से संबंधित सभी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के आधार अपडेट करने के कार्य में गति लाने के लिए कहा। इसके लिए शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग समन्वय करते हुए कार्य करें। रबी सीजन में गिरदावरी का कार्य अच्छी तरह होना चाहिए। इसके लिए डिजिटल सर्वे का कार्य सही तरीके से होना चाहिए। वांलिटियर द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण गिरदावरी के लिए खेतों में जाकर प्रमाणिक रिपोर्टिंग करें। कृषि एवं राजस्व विभाग इसकी निरंतर मानिटरिंग करें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा निराकरण करने कहा। अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन के प्रकरण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को समीक्षा की तथा निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अतिरिक्त कक्षा लगाकर पढ़ाएं, इसके साथ ही बच्चों को कोचिंग देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बच्चों के लिए लाईब्रेरी, इको क्लब, कैरियर काऊंसलिंग के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण तथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 की अवधि में किया जाना है। इसके लिए 20 एवं 21 फरवरी 2026 को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिला स्तरीय प्रशिक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने पीएमश्री स्कूलों के भवन को शीघ्र पूर्ण करने के लिए लोक निर्माण विभग तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड से जनमानस को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए आधार अपडेट कराने कहा तथा आयुष्मान कार्ड की ब्लाकिंग अधिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण, यूविन पोर्टल में एण्ट्री सहित स्वास्थ्य विभागों के मापदण्डों में अच्छा कार्य करें। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत मानिटरिंग करते रहें। निजी चिकित्सालयों से समन्वय करते हुए सोनोग्राफी भी कराएं। मातृमृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मितानिनों के माध्यम से पोट्ठ लईका अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को जानकारी प्रदान करें। उन्हें परामर्श, सावधानी, एएनसी चेकअप के संबंध में अच्छी तरह जानकारी प्रदान करें। पोषण पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने टीबी के मरीजों की मदद करने के लिए निक्षय मित्र बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए योग कराएं तथा इसके साथ ही अभियान चलाने के लिए कहा। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कहा कि स्वामित्व योजना अभिलेख अंतर्गत अभिलेख वितरण लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने भू-बंटन प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी। अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने सभी विभागों को विधानसभा प्रश्रों के उत्तर समय पर देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में भेजना सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक 85 —————–

  • Related Posts

    PM Suryaghar : गांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मिलेगा नया बल, ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे रोजगार के अवसर https://jantakiaawaz.in/2026/06/15/pm-suryaghar-9/

    रायपुर, 15 जून। PM Suryaghar : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी रूप से सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सराहनीय व अभिनव…

    Read more

    World Blood Donor Day (14 जून) रक्तदान, जीवन बचाने का सबसे बड़ा उपहार, सिर्फ एक यूनिट रक्त से बच सकती हैं तीन जिंदगियां

    एमसीबी/14 जून। World Blood Donor Day : रक्तदान को महादान कहा जाता है और यह केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। हर वर्ष 14…

    Read more