Congress Candidate : बेबाकी से मुद्दे उठाने वाले कन्हैया अग्रवाल की है चर्चा…क्या सुनील सोनी से हारने वाले प्रमोद दुबे होंगे बाहर…? उम्‍मीदवारों की घोषणा जल्‍द

Spread the love

रायपुर, 20 अक्टूबर। Congress Candidate : रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पूर्व सांसद सुनील सोनी को दक्षिण उपचुनाव में उतारा है। अब कांग्रेस इस बात को लेकर टेंशन में है कि सोनी के खिलाफ किसे मैदान में उतारा जाए। चेहरों को लेकर मंथन तेज है। वहीं कांग्रेस से दावेदारों में सुनील सोनी से हार चुके प्रमोद दुबे बाहर हो सकते हैं। अब कन्हैया अग्रवाल और आकाश शर्मा की चर्चा जोरों पर है।

दक्षिण के उपचुनाव में कांग्रेस के पास दर्जनभर से ज्यादा दावेदार हैं, लेकिन नगर निगम सभा पति प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और कन्हैया अग्रवाल इस सीट के लिए 3 सबसे चर्चित नाम हैं। तीनों ही नेता खुलकर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

2018 में कन्हैया ने बृजमोहन को दी थी टक्कर

इस सीट के लिए तीसरा सबसे चर्चित नाम कन्हैया अग्रवाल का है। पार्टी ने इन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टिकट दिया था। चुनाव भले ही बृजमोहन जीत गए हों, लेकिन जीत हार का अंतर कुछ हजार वोटों का ही था। इसलिए उन्हें एक बहुत मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं और उन्होंने सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर विजयश्री के पॉम्पलेट चस्पा किया हैं। इसके साथ ही कन्हैया अग्रवाल अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी बड़ी बेबाकी से उठाते रहे हैं, इसलिए क्षेत्र की जनता की मांग पर उन्होंने पार्टी के सामने अपनी दावेदारी मजबूती से रखी।

प्रमोद दुबे कांग्रेस का बड़ा चेहरा

प्रमोद दुबे की दावेदारी फिलहाल कमजोर रहने की संभावना है। वैसे तो प्रमोद को दक्षिण में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माना जाता है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी से हार चुके हैं। इसलिए वह दावेदारी से बाहर हो सकते हैं। इतना कुछ होने के बावजूद दुबे मेयर, पार्षद और नगर पालिका परिषद चेयरमैन जैसे पदों पर रह चुके हैं। प्रमोद दुबे ने उपचुनाव के लिए नामांकन भी ले लिया है।

आकाश शर्मा की दावेदारी इस बार मजबूत

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा (Congress Candidate) की दावेदारी इस बार मजबूत मानी जा रही है, युवा चेहरा, ब्राह्मण समाज के वोट बैंक को साधने के लिए भी पार्टी इन्हें टिकट दे सकती है। 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में भी शर्मा ने इस सीट से टिकट मांगी थी।