Congress ko Jhatka : कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका…! उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा…इसलिए थे नाराज…देखें पत्र

Spread the love

भोपाल, 29 जनवरी। Congress ko Jhatka : लोकसभा चुनाव होने में अब ज्यादा दिन शेष नहीं रहे हैं, लेकिन इस बीच कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल पलिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने PCC चीफ जीतू पटवारी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात कही है। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल पलिया ने जीतू पटवारी के नाम लिखे पत्र में जिक्र किया कि मैं पं. सतपाल पलिया मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (भोपाल) पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोहागपुर (2018) आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, इस्तीफा स्वीकार करने का कष्ट करें।

बताया जाता है कि सतपाल पलिया 2023 विधानसभा चुनाव (Congress ko Jhatka) में सोहागपुर से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। 2018 में वे कांग्रेस प्रत्याशी की टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि वह कांग्रेस पार्टी मे कई पदों पर रहे हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे वक्त में बड़े नेता के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पर क्या असर पड़ता है यह आने वाला वक्त ही तय करेगा।