Congress Party : बागी नेताओं के प्रति नरम…! सभी निष्कासित-पूर्व MLA-महापौर-प्रदेश उपाध्यक्ष हुए बहाल

Spread the love

रायपुर, 17 मार्च। Congress Party : लोकसभा चुनाव के चलते छत्तीसगढ़ में बागियों को लेकर कांग्रेस नरम दिखाई दे रही। पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित पूर्व विधायक विनय जायसवाल को कांग्रेस ने बहाल किया है। वहीं बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चंद जायसी का निलंबन (Congress Party) भी रद्द किया गया है।