Counting Update: BJP dominates Nagar Panchayats...! Know the latest situation of Municipal Corporations...VIDEOCounting Update
Spread the love

रायपुर, 15 फ़रवरी। Counting Update : छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। धमतरी, पखांजुर और भानुप्रतापपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष के पद बीजेपी प्रत्याशियों की जीत हुई है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने बीजेपी के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं।

वहींं सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। जबकि 10  निगमों में चल रही मतगणना में बीजेपी आगे चल रही है। आपको बता दें 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायतों में 11 फरवरी को वोट डाले गए थे।

कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने 81 वोट से जीत दर्ज की।

सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की है।

बलौदाबाजार: कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गोपी साहू जीते।

.भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत में BJP की जीत।

विश्रामपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी निर्मला यादव जीती। कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला सोनी को 850 वोटों से हराया।

घरघोड़ा नगर पंचायत पर निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी ने दर्ज की जीत।

धरमजयगढ़ में भाजपा के अनिल सरकार जीते।

खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के कमल गर्ग ने दर्ज की जीत।

किरोड़ीमल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के हरिकिशोर चंद्रा जीते।

सरगुजा के लखनपुर नगर पंचायत में भाजपा की सावित्री दिनेश साहू ने जीत दर्ज की।

लैलूंगा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर शिखा जायसवाल ने दर्ज की जीत।

रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा के मानी मोहित सतपथी जीती।

महासमुंद के पिथौर नगर पंचायत से भाजपा के अध्यक्ष देवसिंह निषाद जीते।

ये नगर निगम है आगे

रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चौबे आगे।

अंबिकापुर नगर निगम में कांग्रेस को मामूली बढ़त।

रायगढ़ नगर निगम में भाजपा के जीवर्धन चौहान आगे।