Court Marriage in Nuh : रिश्तों की मर्यादा तार-तार…! सौतेली मां से प्रेम कर भागा नाबालिग बेटा…कोर्ट में की शादी

Spread the love

नूंह/हरियाणा, 10 जुलाई। Court Marriage in Nuh : हरियाणा के नूंह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर अपनी 40 वर्षीय सौतेली मां के साथ घर से भाग गया। दोनों ने कोर्ट में विवाह भी कर लिया है। मामला पुन्हाना थाना क्षेत्र के बासदल्ला गांव का है और इसने पूरे जिले को सकते में डाल दिया है।

सौतेली मां से प्रेम फिर शादी

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का अपनी सौतेली मां के साथ प्रेम संबंध में पड़ गया। यह महिला उसके पिता की दूसरी पत्नी है, जिससे उसकी एक बेटी भी है। कुछ समय पहले ही लड़का अपने ननिहाल से आकर पिता के साथ रहने लगा था। परिवार के अनुसार, वह महिला को अपनी सगी मां की तरह मानता था और उसके पैर भी छूता था।

कोर्ट में शादी और घर से कीमती सामान भी ले गए

कुछ महीने पहले दोनों घर से फरार हो गए और अब यह सामने आया है कि उन्होंने कोर्ट में जाकर शादी कर ली। इसके साथ ही घर से 30 हजार रुपये नकद, चांदी-गहने और अन्य कीमती सामान भी लेकर गए हैं।

पति ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित पति रामकिशन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मुख्यमंत्री को सीएम विंडो के माध्यम से आवेदन भेजकर न्याय की मांग की है। उनका आरोप है कि यह शादी कानून के विरुद्ध है, क्योंकि लड़का नाबालिग है। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़के ने कोर्ट में खुद को बालिग साबित करने के दस्तावेज जमा किए हैं। पुलिस अब दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही है।

मामला बना चर्चा का विषय

इस विवाह को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। सामाजिक मान्यताओं (Court Marriage in Nuh) और रिश्तों की मर्यादा को तोड़ने वाला यह मामला समाज में गहरी चिंता का विषय बना हुआ है।