Darshan of Ramlala : आस्था की टोकरी में शबरी के बेर फल…! सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट अयोध्या रवाना…! यहां देखिए VIDEO

Spread the love

रायपुर, 13 जुलाई। Darshan of Ramlala : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अयोध्या रवाना होने से पहले कहा छत्तीसगढ़ वासियों के खुशहाली के लिए आज अपनी पूरी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जा रहे हैं। उसके बाद उनकी पूरी मंडली रवाना हो गई।

पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन

अयोध्या में प्रभु श्री राम का आज पूरी कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे प्रभु राम से छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो इसके लिए प्रार्थना करेंगे। प्रभु राम को भोग लगाने के लिए छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध बैर, विष्णुभोग चावल, सीताफल ले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सभी कैबिनेट मंत्री शनिवार सुबह चार्टर विमान से अयोध्या रवाना हुए। माना एयरपोर्ट पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा, मुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्री आज अयोध्या जा रहे हैं और भगवान राम के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला का दर्शन और मंदिर भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट से प्रस्थान कर संध्या 6.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।