रायगढ़, 10 जनवरी| Dead Bodies Found House In Raigarh : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है| झोपड़ी में मां-बेटी का शव जला मिला है| पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है| घटना की जानकारी मिलते ही घरघोडा पुलिस मौके पर पहुंची है| यह घटना घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कमतरा की है|
एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ| इसके बाद पति सुरेश गुप्ता ने घर में आग लगा दी, जिससे पत्नी चांदनी गुप्ता और बेटी आकांक्षा गुप्ता की जलकर मौत हो (Dead Bodies Found House In Raigarh)गई| इसके बाद पति सुरेश ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है|