Dearness Allowance: Big Breaking...! Say government increased it by 4%...! 3 lakh government employees will get benefit from October 1Dearness Allowance
Spread the love

रायपुर, 16 अक्टूबर। Dearness Allowance : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए दीपावली के पहली अच्छी खबर है। विष्णु सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। सीएम साय ने कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले इसकी घोषणा भी कर दी है।

इतना बढ़ा भत्ता 

दीपावली के पहले सीएम विष्णु देव साय ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। इसकी घोषणा सीएम विष्णु देव साय ने आज बुधवार को की है।दरअसल आज कैबिनेट की बैठक रखी गई है। इस बैठक के शुरू होने के पहले ही सीएम ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए ये बड़ी सौगात दे दी।

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को साय सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। ये घोषणा CM साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले की है। बताया जा रहा है कि यह महंगाई भत्ता 1 अक्टूबर से राज्य के सभी कर्मचारियों को मिलेगा। राज्य में 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी काम करते हैं।