Death by Poisonous Gas : बेमेतरा में दर्दनाक हादसा…! हंसते हुए वह कुएं में उतरा और चार कंधों पर सवार होकर ऊपर आया…जहरीली गैस से बैक टू बैक 3 मौतें…यहां देखें VIDEO

Spread the love

बेमेतरा, 27 जुलाई। Death by Poisonous Gas : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां जहरीली गैस के चपेट में आने से एक साथ 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 2 युवक एक कुएं के अंदर मोटर पंप निकालने के लिए उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने लगा।

युवक तक काफी देर तक कुएं से बाहर नहीं आए तो इलाके में हड़कंप मच गया। फिर उन्हें बचाने के लिए तीसरा युवक कुएं में उतरा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के कुआं गांव का ये पूरा मामला है।

पहले भी कुएं में उतरा था और सुरक्षित आया

दरअसल पूरी घटना बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के कुआं गांव की है। जहां आत्माराम साहू कुएं के अंदर पंप साफ करने के लिए उतरा था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। उसे नीचे गिरता देख गांव के दो अन्य लोग रामकुमार ध्रुव और राकेश साहू भी रस्सी के सहारे नीचे उतरे। लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

जहां कुछ ही देर में कुएं के अंदर तीनों लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आत्माराम कुछ दिन पहले भी कुएं में उतरा था। तब वह सुरक्षित काम करके ऊपर आ गया था। आज शनिवार को जब आत्माराम दूसरी बार कुएं में उतरा तो जहरीली गैस के रिसाव से उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिर मौके पर तहसीलदार विनोद बंजारे सहित पुलिस की टीम पहुंची।

जांजगीर में गई थी 5 लोगों की जान

कुछ दिन पहले जांजगीर जिले में भी जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दुख जताया था। यह हादसा जांजगीर के किकिरदा इलाके में हुआ था। कुछ देर बाद कुएं से तीसरा युवक भी बाहर नहीं आया। इसके बाद आस-पास के लोग फौरन मौके पर पहुंचने लगे। फिर लोगों ने देखा कि तीनों युवकों की जहरीली गैस (Death by Poisonous Gas) के चपेट में आने से मौत हो गई है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिर मौके पर तहसीलदार विनोद बंजारे सहित पुलिस की टीम पहुंची।