Death of Former PM : छत्तीसगढ़ 1 जनवरी तक राजकीय शोक घोषित…! GAD ने जारी किया आदेश देखें यहां

Spread the love

रायपुर, 27 दिसंबर। Death of Former PM : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस बारे में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 26 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2025 तक पूरे राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

आधे झुके रहेंगे ध्वज

इस दौरान राज्य के सभी सरकारी भवनों और अन्य स्थानों पर, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वो आधे झुके रहेंगे। साथ ही साथ प्रदेश के किसी भी स्थान पर राजकीय शोक की अवधि में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

मनमोहन सिंह का एम्स में निधन हो गया था। घर में बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें इमरजेंसी में एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशें के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

CM साय ने जताया दुख

उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।