Death of Young Man : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में युवक की गोली मारकर हत्या…दुकान के सामने प्लास्टिक जलाने पर मार डाला

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 फरवरी। Death of Young Man : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक रानीसागर स्थित ब्रेड फैक्ट्री में काम करता था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात सूर्या बेकरी की सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर कृष्णा राजपूत का स्टाफ के साथ विवाद हो गया।

युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मुखलाल की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अभी भी फरार है। पुलिस ने मौके से एक कार और मैगजीन बरामद किया है।

एएसपी निमिषा पाण्डेय ने कहा कि बेकरी के सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी वजह से कृष्णा राजपूत ने बेकरी में काम करने वाले युवक को गोली मार दी। मृतक बिहार का रहने वाला है। जो यहां मजदूरी के लिए आया था। एएसपी ने बताया कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।