कोरबा, 21 मार्च। Death Wall Collapse : कोरबा से एक बड़ी खबर आ रही है। निर्माणाधीन दीवार ढह गयी है। इस हादसे में 3 मजदूरों की अब तक मौत हो गयी है, वहीं छह मजदूर की हालत नाजुक है। घटना कटघोरा की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक दीवार गिरने से 3 मजदूर की मौके पर मौत हो गयी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अफसर मौके पर हैं। मौके पर रेस्क्यू का काम चल रहा है। वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल में अभी भर्ती कराया गया है। जरूरत पड़ने पर इन्हें रेफर भी किया जा सकता है।
बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर राइस मिल के निर्माण कार्य में जुटे थे। अचानक ढह गई दीवार ने कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह अन्य बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।
घायलों को तत्काल डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति बताई है। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मलबे में और लोगों के फंसे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसके चलते रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।