Spread the love

नई दिल्ली, 30 मार्च| Deceased Farewell Dancing On DJ : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शव यात्रा के दौरान लोगों को DJ की धुन पर नाचते हुए देखा गया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @krambali320 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है|

शव यात्रा में नाचते दिखे लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शव यात्रा के दौरान लोग नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान DJ पर तेज आवाज में गाना भी बजाया जा रहा है। वीडियो में लोगों को भोजपुरी गानों पर नृत्य करते देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि शव को कंधे पर लिए लोग DJ की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में माहौल ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई शव यात्रा नहीं बल्कि कोई खुशी का मौका हो।

वीडियो देखने के यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि यह घटना बिहार की हो सकती है। बिहार में बुजुर्ग लोगों के मरने पर कुछ इसी तरह के इंतजामात किए जाते (Deceased Farewell Dancing On DJ)हैं। उनकी आखिरी यात्रा को किसी उत्सव की तरह ही जश्न मनाते हुए निकाला जाता है। बुजुर्ग की मृत्यु के बाद उनकी अंतिम यात्रा को यादगार बनाने के लिए ऐसा आयोजन किया जाता है।

बुजुर्गों की इच्छापूर्ति के लिए किया जाता है ऐसा आयोजन

कई बुजुर्ग तो ऐसे होते हैं जिनकी अंतिम इच्छा यह होती है कि उनकी शव यात्रा को दुख के माहौल में न निकाला जाए, बल्कि इसे उत्सव की तरह मनाया जाए। वे अपने जीते जी इस बात पर ज्यादा जोर देते हैं कि उनकी विदाई में कोई रोए नहीं, बल्कि खुशी मनाया जाए।

इसलिए उनके परिजन उन्हें ऐसे ही खुशी-खुशी विदा करते (Deceased Farewell Dancing On DJ)हैं। इस अनोखे तरीके से शव यात्रा को निकालने के पीछे लोगों का यह तर्क होता है कि यह उनके प्रियजन की जिंदगी का जश्न था, न कि सिर्फ शोक का मौका।

सोशल मीडिया पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही इसके कमेंट बॉक्स में लोगों की प्रतिक्रियाओं की भरमार हो गई। वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी।

जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- “मृत्यु को भी उत्सव की तरह मनाना बिहार की ही परंपरा है और हमें इस पर नाज (Deceased Farewell Dancing On DJ)है।” दूसरे ने लिखा- “यह हद से ज्यादा हो गया। मरने का गम लोगों में कम नजर आ रहा है बल्कि शव यात्रा को जुलूस बना दिया गया है।”

https://www.instagram.com/reel/DFXKUBcypyf/?utm_source=ig_web_copy_link