नई दिल्ली, 15 जनवरी। Delhi Chunav : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अरीबा खान को ओखला विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट दिया है। पार्टी ने गोकलपुर से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब तक कांग्रेस 63 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
कांग्रेस की तीसरी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने गोकलपुर-एससी सीट से प्रमोद कुमार जयंत की जगह अब ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया है। वहीं घोंडा सीट से वरिष्ठ नेता भीष्म शर्मा पर भरोसा जताया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 26 नामों का ऐलान किया था।
जंगपुरा से फरहाद सूरी को मिला टिकट
कांग्रेस ने जंगपुरा फरहाद सूरी को टिकट दिया है। ये आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट है। इसके अलावा सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत चुनाव लड़ेंगे।
