Dhan Kharidi in CG : धान खरीदी का बड़ा वादा पूरा…! किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…आदेश 1 नवंबर से ही लागू…देखें

Spread the love

रायपुर, 21 दिसंबर। Dhan Kharidi in CG : भाजपा ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदने का वादा किया था। जिसका आदेश खाद्य विभाग ने जारी कर दिया है। ये आदेश 1 नवंबर 2023 से ही लागू होगा। बता दें कि अब किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान बेच सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। भाजपा ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदने का वादा किया था। जिसका आदेश खाद्य विभाग ने जारी कर दिया है। ये आदेश 1 नवंबर 2023 से लागू होगा। अब किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान बेच सकेंगे। वहीं जिन किसानों ने पुराने नियम के हिसाब से धान बेची है, वे भी अब निर्धारित पात्रता के अनुसार अपनी धान बेच सकते हैं।

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का वादा पूरा करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सभी संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर को धान खरीदी के संबंध में आदेश जारी किया है। बता दें कि, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश 1 नवंबर से लागू होगा। इसका मतलबी ये है कि, जो किसान धान बेच चुके है, वो किसान भी 21 क्विंटल के हिसाब से धान बेचने की पात्रता (Dhan Kharidi in CG) रखेंगे।