Dirty Allegations : बिग ब्रेकिंग…! पति जबरन बनाता है अप्राकृतिक यौन संबंध…जिला पंचायत सदस्य ने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप…Dirty आरोपों की एक लंबी फेहरिस्त यहां देखें

Spread the love

बागपत, 14 जून। Dirty Allegations : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें वॉर्ड नंबर 9 की जिला पंचायत सदस्य ने अपने पति मास्टर विनय तोमर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उनका पति न केवल शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करता है, बल्कि पंचायत निधि का भी दुरुपयोग करता है।

आरोपों की लंबी List

  • अप्राकृतिक संबंध और मारपीट : महिला ने आरोप लगाया है कि उनका पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले सात वर्षों से यह सब सह रही है।
  • पंचायत निधि का दुरुपयोग : महिला का आरोप है कि उनके पति पंचायत निधि पर गंदी नजर रखते हैं। वह जबरन उनके साइन करवाकर सरकारी फंड का दुरुपयोग करते हैं और विकास कार्यों के नाम पर पैसा हड़पने की कोशिश करते हैं।
  • आपराधिक प्रवृत्ति : महिला का कहना है कि आरोपी विनय तोमर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे अपराधों में शामिल है। उस पर बागपत सहित अन्य जिलों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • जान से मारने की धमकी : महिला ने यह भी दावा किया है कि एक सप्ताह पहले पति ने उस पर चाकू और ईंट से हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका इलाज सोनीपत के अस्पताल में चला।
  • बच्चों को धमकी : महिला का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी उसके पति ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका बयान बदलवाने की कोशिश की। महिला ने कहा कि उसे मजबूर किया गया कि वह कहे कि यह एक ‘एक्सीडेंट’ था।
  • परिवार की उपेक्षा : महिला का कहना है कि उसके पति ने बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी नहीं ली है। न ही खर्च दे रहा है और न ही देखभाल करता है। महिला ने यह भी कहा कि विनय के भाई विपुल ने भी उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस कार्रवाई

महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज (Dirty Allegations) कर आरोपी विनय तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बहरहाल, पुलिस की कार्रवाई और मामले की जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं।