महाराष्ट्र, 11 जुलाई। Dirty Harassment : महाराष्ट्र में दो नाबालिग लड़कों को कर्ज न चुका पाने पर अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्हें कार में ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी बनाया। इस घटना के खुलासे के बाद हड़कंप की स्थिति है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
पीड़ितों को कराया अस्पताल में भर्ती
यह घटना महाराष्ट्र के परभणी जिले में हुई। पीड़ित लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका शारीरिक और मानसिक इलाज चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें अप्राकृतिक यौन संबंध, अपहरण, मारपीट और गलत तरीके से बंधक बनाने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट भी लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, दो युवा लड़कों ने एक व्यक्ति से कुछ पैसे उधार लिए थे। जब लड़के पैसे नहीं लौटा पाए, तो पैसे उधार देने वाले व्यक्ति ने उन्हें एक कार में बंधक बना लिया। चलती कार में पहले उन्हें नग्न किया गया और फिर दोनों किशोरों को एक-दूसरे के साथ मुख मैथुन करने के लिए मजबूर किया गया।
पुलिस ने गौतम दिलीप गोस्वामी को किया गिरफ्तार
आरोपियों ने मुख मैथुन का वीडियो भी बनाया। जानकारी के मुताबिक, इस अपमानजनक घटना का शिकार बने दो लड़कों में से एक 19 साल का है और एक नाबालिग है। इस मामले में पुलिस ने गौतम दिलीप गोस्वामी उर्फ ऋतिक (25) नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गौतम पर लड़कों को पैसे उधार देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की पहचान पंजूभाई गोस्वामी और अन्य दो की पहचान देराज और भरत के रूप में हुई है। उनकी तलाश जारी है।
नाबालिग लड़के (Dirty Harassment) की मां ने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मां ने बताया है कि गौतम गोस्वामी पिछले शुक्रवार को उनके बेटे और उसके दोस्त को बहला-फुसलाकर ले गया था। गंदी हरकत के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उधार लिए पैसे नहीं लौटाए तो वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़कों को पुणे भी ले गया। वहां उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। लड़कों को तभी छोड़ा गया जब उन्होंने पैसे वापस करने का वादा किया।