वाराणसी, 08 अप्रैल। Disgusting Gang Rape : वाराणसी से आए गैंगरेप केस ने हड़कंप मचा कर रख दिया है। यहां पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ 7 दिनों तक रेप होता रहा और इस दौरान 23 लोगों ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी पीड़िता को नशा कराते रहे और उसके साथ गलत काम करते रहे। पीड़िता का कहना है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में उसे ले जाया गया और उसके साथ लोग गलत काम करते रहे। दर्जनों लोगों ने उसका बारी-बारी से रेप किया।
पीड़िता की शिकायत पर वाराणसी के लालपुर पांडेपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में अभी तक 6 लोगों को अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ कभी किसी के घर ले जाकर, कभी किसी की छत पर ले जाकर, किसी होटल में ले जाकर और कैफों में लेकर जाकर गलत काम किया गया।
FIR में लिखी दिल दहलाने वाली कहानी
पीड़ित की मां द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर के मुताबिक, 29 मार्च को पीड़िता अपनी मर्जी से अपने दोस्त के यहां गई थी। 4 अप्रैल को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है कि उनकी बच्ची घर से कहीं चली गई है। उसके संबंध में उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। उसी दिन लालपुर पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। उस दिन न तो पीड़िता न उनके परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज कराई।
6 अप्रैल को पीड़िता और उनके परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी। पीड़ित की मां द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर के मुताबिक, 29 मार्च को पीड़िता घर से घूमने के लिए निकली। वह अपनी दोस्त के घर जा रही थी। लौटते समय उसे रास्ते में राज विश्वकर्मा नाम का युवक मिला। वह उसे लंका स्थित कैफे में ले गया. यहां उसके साथ रातभर गलत काम किया गया।
30 तारीख को समीर नाम का युवक अपने दोस्त के साथ पीड़िता को बाइक पर बैठा कर ले गया। हाइवे पर उसके साथ गलत काम किया गया। फिर 31 तारीख को आयुष नाम का लड़का अपने 5 दोस्त, सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिर के साथ पीड़िता को ले गया। वह सभी पीड़िता को अनमोल के मलदहिया सिंगरा स्थित कन्टिनेंटल कैफे में लेकर गए। वहां पीड़िता को नशा करवाया गया और सभी ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ गंदा काम किया।
एक-एक दिन में कई लोग करता रहा दुष्कर्म
1 अप्रैल को साजिद नाम का लड़का अपने दोस्त को लेकर पीड़िता के पास आया। वह गर्ल्स हॉस्टल ले जाने के नाम पर पीड़िता को किसी होटल में ले गया। वहां पहले से ही 2 से 3 लोग मौजूद थे। वहां एक अज्ञात शख्स ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। पड़िता ने विरोध किया। मगर वह बच नहीं सकी। उसके बाद पीड़िता को होटल से बाहर निकाल दिया गया।
पीड़िता को रास्ते में इमरान मिला। उसने पीड़िता को जबरन अपनी बाइक पर बैठाया और होटल ले गया। उसने भी नशा करवाया और उसके साथ गलत किया। पीड़िता काफी चिल्लाई और विरोध किया। इसके बाद पीड़िता को फिर होटल के बाहर छोड़ दिया गया।
नशा कराते रहे और रोज नया शख्स करता रहा Rape
फिर पीड़िता को साजिद अपने 2 दोस्तों के साथ मिला। वह सभी उसे औरंगाबाद स्थित किसी गोदाम में ले गए। वहां एक लड़का पहले से ही मौजूद था। उसका नाम जैब था। वहां सभी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। वहां अमन नाम का लड़का और एक अज्ञात युवक भी आए। उसने भी थ गलत काम किया। इसके बाद सभी ने पीड़िता को किसी अनजान जगह छोड़ दिया।
इसके बाद पीड़िता किसी तरह सिगरा आईपी मॉल के पास पहुंची। 2 अप्रैल के दिन पीड़िता को राज खान नाम का युवक अपने दोस्त के साथ मिला। वह दोनों अपने घर की छत पर पीड़िता को लेकर गए। फिर उसे नशा करवाया गया और उसे गलत तरीके से टच किया गया। फिर अस्सी घाट पर पीड़िता को लड़कों ने छोड़ दिया।
पीड़िता 3 मार्च के दिन किसी तरह अपनी दोस्त के यहां पहुंची। यहां वह सो गई। शाम को वह घर से निकली तो उसे दानिश मिला। उसके साथ उसका दोस्त भी था। वह पीड़िता को किसी अज्ञात स्थान पर लेके गए। फिर उसे नशा करवाया गया। इस दौरान सोहेल, शोएब, दानिश और उसके दोस्त ने पीड़िता को नशा करवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर पीड़िता को आरोपियों ने नशे की हालत में चौकाघाट छोड़ दिया। वह किसी तरह अपनी दोस्त के यहां पहुंची। फिर 4 अप्रैल के दिन वह अपने घर आई। यहां आकर उसने सारी कहानी अपने परिजनों को सुनाई।
पुलिस ने ये बताया
इस पूरे मामले पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी चंद्रकांत मीणा ने बताया। 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 12 ज्ञान हैं तो 11 अज्ञात हैं। 6 गिरफ्त में हैं। अन्य की तलाशी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।