Spread the love

नई दिल्ली, 3 मार्च। Dog Attack On Mother-Son : कुछ कुत्ते इतने खतरनाक होते हैं कि अगर उन्होंने अपने जबड़े से किसी को पकड़ लिया तो वहां का मांस निकाल लेते हैं। कभी-कभी इनके हमले जानलेवा भी होते हैं। कई लोगों ने इस चक्कर में अपनी जान गंवाई है। रोटवीलर कुत्ता भी इनमें से ही एक है। जो अपने शिकार को तब तक नहीं छोड़ता जब तक वह बुरी तरह से घायल नहीं हो जाता।

हाल में एक रोटवीलर कुत्ते का वीडियो सामने आया है। जिसमें रोटवीलर कुत्ता एक नन्हे मासूम पर हमला कर देता है। लेकिन अपने बच्चे को बचाने के लिए मां खुद को कुत्ते के हवाले कर देती है और एक ढाल की तरह वह अपने बेटे से लिपट जाती (Dog Attack On Mother-Son)है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

रोटवीलर कुत्ते के हमले से बच्चे को मां ने बचाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने 5 साल के बेटे को रोटवीलर कुत्ते के हमले से बचाने के लिए उसके ऊपर लेटी हुई है। ताकि कुत्ता उसके बच्चे तक ना पहुंच सके। भले ही वह उसे खा जाए। महिला बर्फ में लेटी दिख रही है।

वह खून से लथपथ है और बर्फ उसके खून से सना हुआ है। महिला मदद के लिए लोगों को पुकार भी रही है। वहीं, बगल में रोटवीलर कुत्त खड़ा नजर आ रहा (Dog Attack On Mother-Son) है। उसके गले में एक पट्टा भी दिख रहा है। जो यह बताता है कि वह रोटवीलर कुत्ता किसी का पालतू कुत्ता है।

भयावह वीडियो आया सामने

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक शख्स महिला की आवाज पर उसे बचाने के लिए आया है। जो कुत्ते को वहां से भगाने के लिए एक फावड़ा लेकर उसकी तरफ मारने की कोशिश कर रहा है। कुत्ता शख्स पर भौंके जा रहा है और गुर्रा रहा है। वहीं, कार में बैठा शख्स इस पूरी घटना को अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है।

यह मामला रूस के येकातेरिनबर्ग का बताया जा रहा है। जहां कुत्ते के हमले में मां बुरी तरह घायल हो गई लेकिन अपने बच्चे पर एक खरोच तक नहीं आने (Dog Attack On Mother-Son)दी। बच्चे को बचाने के दौरान महिला के शरीर पर घाव और ओपन फ्रैक्चर हुआ है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ManojSh28986262 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1894888582630010899