रायपुर, 06 जून। DSP Promoted : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति की है, जिसमें 46 इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनके अलावा, सात सहायक सेनानियों की भी पदोन्नति हुई है। यह प्रमोशन मुख्य रूप से 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारियों को दिया गया है। हालांकि, पदों की संख्या केवल 17 थी, लेकिन विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) के निर्णय के आधार पर 46 अधिकारियों को सांख्येत्तर प्रमोशन दिया गया है।
यह कदम छत्तीसगढ़ सरकार की पुलिस बल की कार्यकुशलता और समर्पण को (DSP Promoted) मान्यता देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। गृह विभाग ने इन पदोन्नत अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों के बारे में भी आदेश जारी किया है।
यहां देखें List



