नई दिल्ली, 1 मई। Dulhan Merriage Viral Video : शादियों में दुल्हन सज-धज कर अपने साजन का इंतजार करते दिखती है। उस दिन के लिए दुल्हन के पास कोई काम नहीं होता। वह किसी रानी की तरह ही होती है। उसके इस दिन को खास बनाने के लोग तमाम कोशिशों में लगे रहते हैं। खुशी, प्यार और यादगार पलों के साथ दुल्हन को उसके दूल्हे के साथ विदा किया जाता है।
लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक आत्म निर्भर दुल्हन देखने को मिली। जो अपनी ही शादी को खास बनाने के लिए खुद गीत गाते दिखी। आमतौर पर शादियों में घर की अन्य महिलाएं गीत गाते दिखती हैं। लेकिन यहां मामला कुछ उलटा ही दिखा। यहां दुल्हन खुद अपनी शादी में गीत गाते दिखी|
दुल्हन अपनी ही शादी में गा रही थी गीत
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन महिलाओं के बीच बैठकर माइक में शादी की गीत गा रही है। दुल्हन को शादी में गाए जाने वाले गाली वाली गीत को गाते हुए सुना जा सकता (Dulhan Merriage Viral Video)है। बिहार और पूर्वांचल उत्तर प्रदेश में शादियों में गाली गाए जाने की प्रथा है।
ये गाली गीत बारातियों को सुनाने के लिए गाया जाता है। जिसमें उनकी मां-बहन को गाली दी जाती है। दुल्हन की सादगी, आत्मविश्वास और मधुर आवाज ने इस शादी को सच में बेहद ही खास और यादगार बना दिया।
लोगों ने दुल्हन को बताया आत्म निर्भर
वीडियो सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। हमने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @_insta_love_4u_ नाम के अकाउंट पर देखा। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया (Dulhan Merriage Viral Video)है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने इस दुल्हन को आत्म निर्भर बताया तो कई लोगों ने उसकी आवाज की खूब तारीफ की।
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इतना भी आत्म निर्भर नहीं बनना था दीदी। दूसरे ने लिखा- ये सोच रही शादी के बाद गली तो सुननी ही है ससुराल वालों से, फिल्हाल मैं सुना देती हूं मौका अच्छा है। तीसरे ने लिखा- यह दुल्हन तो कमाल है!